
Jabalpur News : जबलपुर स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल अस्पताल के जूनियर डॉक्टर्स का एक और कारनामा सामने आया है, जहां उन्होंने आक्रोश में आकर मिस्त्री के साथ जमकर मारपीट की। केवल इतना ही नहीं, उन्होंने उसकी जेब में रखे पैसे और उसका मोबाइल भी निकाल लिया और धमकी देते हुए उसे वहां से भगा दिया। आइए विस्तार से जानें मामला…
जांच में जुटी पुलिस
दरअसल, डॉक्टरों द्वारा हॉस्टल में स्थित एक कमरे में खराब एसी कोच सुधरवाने के लिए मिस्त्री को बुलवाया गया। जिसने खराब ए.सी को सुधार दिया। जिसके बाद मिस्त्री ने जूनियर डॉक्टर से अपने मेहनताने मांगी। जिससे आक्रोशित होकर उन्होंने इस वारदात को अंजाम दे दिया। तब पीड़ित ने गढ़ा थाने पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज करवाई। वहीं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित ने दी ये जानकारी
मेडिकल हॉस्टल तीन नंबर में डॉ रितिक जैन बुलाया और एसी ठीक करने की बात की। वसीम ने रितिक को बता दिया कि इसके लिए 6 सौ रुपये खर्च होंगे। जिस पर उन्होंने हामी भर दी और काम पूरा कर उसने अपने पैसे मांगे तो रितिक ने देने से साफ मना कर दिया। इतना ही नहीं, उसे झूठे मामले में फंसाने की धमकी भी दी। इसी बीच हॉस्टल में मौजूद अन्य मेडिकल छात्र भी वहां पर पहुंचे और उन्होंने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी- वसीम खान, पीड़ित
[dgv_vimeo_video id=”841596845″]
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

