नाबालिग से छेड़छाड़ और अपहरण की कोशिश, डॉक्टर का ड्राइवर गिरफ्तार

kidnapping-and-molestation-with-minor-girl-in-jabalpur-

जबलपुर| मध्यप्रदेश में नाबालिग बच्चियों से ज्यादती की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रहीं| बच्चियां ना घर-पड़ौस में सुरक्षित हैं और ना ही सार्वजनिक स्थानों में| अब जबलपुर में स्थित महाकौशल के सबसे बड़े शासकीय अस्पताल में एक नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ और उसके अपहरण की कोशिश का मामला सामने आया है। 

जबलपुर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल अस्पताल में 14 साल की एक नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ की गई और आरोपी ने उसके अपहरण की भी कोशिश की। बच्ची की मां कैंसर की मरीज है जो मेडिकल अस्पताल में भर्ती है। अपनी मां की देखरेख के लिए अस्पताल में मौजूद बच्ची से अस्पताल में ही पदस्थ एक डॉक्टर के ड्राईवर ने छेड़छाड़ की। अस्पताल में मौजूद आरोपी , मंगलवार रात बच्ची से छेड़छाड़ कर उसे जबरजस्ती अपने साथ ले जजाने की कोशिश कर रहा था लेकिन बच्ची ने हिम्मत से काम लिया जो आरोपी के चंगुल से भाग निकली। डरी सहमी बच्ची ने अस्पताल की ओपीडी पहुंचकर कर्मचारियों से अपनी आपबीती सुनाई जिसके बाद सूचना पाकर पुलिस हरकत में आई। अस्पताल पहुंची गढ़ा थाना पुलिस ने अमर बर्मन नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जो अस्पताल में पदस्थ एक डॉक्टर, ललित जैन का ड्राईवर बताया जा रहा है। फिलहाल गढ़ा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews