Jabalpur News: शराब के रुपए ना देने पर युवक पर चाकुओं से हमला, हालत गंभीर, बदमाश फरार

Jabalpur News: शराब के रुपए ना देने पर युवक पर चाकुओं से हमला, हालत गंभीर, बदमाश फरार

Jabalpur News : जबलपुर में शराब पीने के लिए पैसे ना देनें पर कुछ युवकों ने चाकूबाजी की घटना को अंजाम दे दिया। जिसके बाद वो मौके से फरार हो गए। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

सिविक सेंटर क्षेत्र का मामला

दरअसल, घटना ओमती थाना अंतर्गत सिविक सेंटर क्षेत्र का है। जब विशाल सिंह ठाकुर, शैलेश बर्मन और रोहित सैनी से आदर्श केवट, अंशुल केवट और उसके अन्य दो साथियों ने शराब के लिए रोककर पैसे मांगे। जिससे इंकार करने पर आदर्श केवट ने अचानक ही अपने जेब में रखे चाकू को निकाला और विशाल सिंह ठाकुर की जांघ पर हमला कर दिया। इसी दौरान विशाल के साथियों ने आदर्श को रोकने प्रयास किया तो उनके भी हाथ में चाकू लग गया।

आरोपियों की तलाश जारी

शहर के व्यस्ततम क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई चाकूबाजी की घटना से दहशत का माहौल निर्मित क्षेत्रीयजनों ने तत्काल पुलिस को घटना की सूचना पुलिस को दी। जिला अस्पताल पहुंची पुलिस ने पीडितों की शिकायत पर मामला दर्ज आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

जबलपुर, संदीप कुमार

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews