लॉकडाउन सिर्फ शनिवार और रविवार को, जागरूकता से ही रुकेगा कोरोना : कलेक्टर

लॉकडाउन सिर्फ शनिवार और रविवार को, जागरूकता से ही रुकेगा कोरोना : कलेक्टर

जबलपुर| संदीप कुमार| जबलपुर में जिस तरह से कोरोना संक्रमण के केस बढ़ रहे है उसको लेकर जिला प्रशासन के माथे पर पसीना आ गया है। हाल ही में प्रशासन ने सख्ती बरतना भी शुरू कर दिया है।जबलपुर कलेक्टर भरत यादव ने अब शनिवार-रविवार को लॉक डाउन करने की मंशा भी जाहिर कर दी है।

सोशल मीडिया में टोटल लॉक डाउन की अफवाह को किया कलेक्टर ने किया खारिज
जबलपुर में बीते एक सप्ताह से अचानक ही कोरोना केसों में बढ़ोतरी होने लगी है।एक दिन में 30 से 40 केस पॉजिटीव निकल रहे है ऐसे में सोशल मीडिया में टॉटेल लॉक डाउन की अफवाह पर जोर आ गया है जिसको लेकर कलेक्टर ने खण्डन किया है।कलेक्टर भरत यादव ने कहा कि लॉक डाउन लगाना कोई समस्या का हल नही है कोरोना से लड़ने के लिए लोगो को स्वयं ही जागरूक होना पड़ेगा।जब तक लोग सोशल डिस्टेन्स का पालन नही करेंगे,मास्क नही लगाएंगे तब तक कोरोना से नही जीत सकते है।

अभी टोटल लॉक डाउन पर विचार नही…..
सोशल मीडिया में टोटल लॉक डाउन की उड़ रही अफवाह को कलेक्टर ने सिरे से खारिज कर दिया है।उन्होंने कहा कि अभी सिर्फ शनिवार-रविवार को लॉक डाउन किया जा रहा है भविष्य में अगर जरूरत पड़ी तो लंबे लॉक डाउन के लिए प्लान किया जाएगा।कलेक्टर भरत यादव में जिलेवासियों से अपील की है कि अगर कोरोना को रोकना है तो जागरूक होना पड़ेगा ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews