लोकायुक्त ने पूर्व SDOP को आय से अधिक संपत्ति मामले किया गिरफ्तार

लोकायुक्त ने पूर्व SDOP को आय से अधिक संपत्ति मामले किया गिरफ्तार

संदीप कुमार।जबलपुर

पाटन अनुभाग में पदस्थ रहते हुए रेत कारोबारीयो से रु लेने वाले पूर्व  SDOP एस.एन पाठक को जबलपुर लोकायुक्त पुलिस ने भोपाल से गिरफ्तार किया है। लोकायुक्त पुलिस आज पूर्व SDOP को कोर्ट में पेश कर रिमांड भी लेगी।भृष्टाचारी SDOP एस.एन पाठक वर्तमान में पुलिस मुख्यालय भोपाल में पदस्थ है जहाँ से गिरफ्तार कर उन्हें आज लोकायुक्त अदालत में पेश किया जाएगा। एस.एन पाठक को पुलिस ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में गिरफ्तार किया है।

इससे पहले लोकायुक्त पुलिस ने एस.एन पाठक के जबलपुर,भोपाल सहित पैतृक निवास बनारस के आवास में भी छापा मारकर लाखो रु की संपत्ति की पतासाजी की थी।लोकयुक्त पुलिस को अभी तक जांच में SDOP एसएन पाठक के पास से लाखों रु के जेवर,कई प्लाट, वाहन और नगदी मिली है।

पूर्व SDOP कुछ माह पहले जब पाटन अनु भाग में पदस्थ थे उस समय उनका एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमे की वो रेत कारोबारियों से रु लेकर गिनते हुए नजर आ रहे है।वायरल वीडियो के बाद ही अचानक हाई लाइट हुए एस.एन पाठक को बाद में मुख्यालय अटैच कर दिया गया था और तभी से ही लोकायुक्त पुलिस पूर्व SDOP की आय से अधिक मामले में जाँच कर रही थीं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews