पटवारी को पांच हजार रुपये रिश्वत लेते लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया

पटवारी को पांच हजार रुपये रिश्वत लेते लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया

Lokayukta Police Jabalpur : जबलपुर लोकायुक्त पुलिस ने आज एक फिर रिश्वतखोर कर्मचारी को गिरफ्तार किया है, लोकायुक्त ने कटनी जिले में पदस्थ एक पटवारी को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। पटवारी आवेदक के जमीन के नामांतरण को कंप्यूटर पर अपडेट करने के लिए रिश्वत ले रहा था।

लोकायुक्त पुलिस जबलपुर से मिली जानकारी के मुताबिक स्टेशन रोड मौलाना वार्ड नंबर 10 बरही जिला कटनी  निवासी आवेदक दिल राज किशोर ने लोकायुक्त एसपी कार्यालय जबलपुर को लिखित में शिकायती आवेदन दिया था जिसमें उन्होंने हल्का नंबर 12 विच पुरा बरही निवासी ग्राम बरण महगवा धनवाही थाना बरही जिला कटनी के पटवारी जय प्रकाश सिंह पर रिश्वत मांगे जाने की शिकायत की।

आवेदन में आवेदक दिल राज किशोर ने बताया कि उसके  द्वारा क्रय की गई विच पुरा स्थित जमीन के नामांतरण का आदेश दिनांक 7 नवम्बर 2022 को तहसील कार्यालय बरही से हो चुका था जिसको कंप्यूटर पर अपडेट करवाने के एवज में पटवारी जय प्रकाश सिंह द्वारा 5000/- रुपये की रिश्वत की मांग की जा रही है।

शिकायत के बाद लोकायुक्त पुलिस ने उसका सत्यापन कराया जिसके बाद पटवारी को ट्रैप करने की प्लानिंग की गई ,प्लानिंग के तहत आज मंगलवार 20 दिसंबर को आवेदक दिल राज किशोर को पटवारी जय प्रकाश सिंह के पास रिश्वत की राशि पांच हजार रुपये लेकर भेजा।

आवेदक दिल राज किशोर रिश्वत की राशि 5000/- रुपये लेकर पटवारी कार्यालय संदीप कॉलोनी बरही पहुंचा और पटवारी जय प्रकाश सिंह को जैसे ही उसने पैसे दिए पहले से तैयार लोकायुक्त की टीम ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews