खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध उत्खनन करते वाहन जब्त

mining-department-action-on-illegal-miners-

जबलपुर। खनिज विभाग ने मंगलवार रात बड़ी कार्रवाई करते हुए चरगवां के पास से डोलोमाइट का अवैध उत्खनन करते हुए कई वाहनों को जप्त किया है। खनिज विभाग की अचानक हुई इस कार्यवाही से माफियाओं में हड़कंप मच गया।खनिज विभाग ने अपनी कार्यवाही के दौरान मौके से डोलोमाइट के परिवहन में लगे दो डम्फर-एक जेसीबी मशीन सहित बोल्स्टार मशीन और ट्रेक्टर जप्त किया हैं।दर्शल जिला कलेक्टर छवि भरद्वाज को शिकायत मिली थी कि चरगवां के पास डोलोमाइट का अवैध उत्खनन कर परिवहन किया जा रहा हैं।इस सूचना के आधार पर कलेक्टर के निर्देश पर खनिज विभाग ने छापा मार कार्यवाही की हालाकि इस कार्यवाही में डोलोमाइट माफिया मौके से भागने में जरूर कामयाब हो गए ।फिलहाल खनिज विभाग ने सभी जप्त की गई मशीनों को चरगवां पुलिस को सौप दिया है।पुलिस भी अब डोलोमाइट माफियाओं की तलाश में जुट गई है।गौरतलब है कि चरगवां के आसपास लंबे समय से अवैध खनन किया जा रहा था जिस पर की आज खनिज विभाग ने बड़ी कार्यवाही की है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews