दुष्कर्म के कारण गर्भवती हुई नाबालिग स्कूली छात्रा, आरोपी गिरफ्तार

दुष्कर्म के कारण गर्भवती हुई नाबालिग स्कूली छात्रा, आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर, संदीप कुमार। दुष्कर्म (Rape) करने वाले अपराधियों पर सरकार की सख्ती के बावजूद पैशाचिक मानसिकता वाले लोग नाबालिग बच्चियों के साथ घिनौनी हरकत करने से बाज नहीं आ रहे। जबलपुर(Jabalpur News) में एक ऐसा ही मामला सामने आया है जिसमे एक आरोपी ने नाबालिग स्कूली छात्रा को प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ दुष्कर्म किया, जब लड़की गर्भवती हुई तो मामला खुला, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार अधारताल क्षेत्र के रहने वाले गोल्डी सोनकर ने एक नाबालिग स्कूली छात्रा को अपने प्रेम जाल में फंसाया और फिर देवताल गार्डन में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म (Rape Of Minor) किया। नाबालिग को जब गर्भ ठहर गया तब उसने परिजनों को पूरी घटना बताई, मेडिकल चैकअप में पता चला कि नाबालिग छात्रा को 3 महीने का गर्भ है उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें – मोदी की मंशा पर ये क्या बोल गए शिवराज के मंत्री, कांग्रेस ने उठाये सवाल

दुष्कर्म की बात सामने आने के बाद परिजनों ने गढ़ा थाने में इसकी शिकायत की। पुलिस ने शिकायत दर्ज होते ही आरोपी गोल्डी सोनकर की तलाश शुरू की और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़ें – MP: फिर बदलेगा मौसम, 2 दिन बाद सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, जानें इस साल कैसा रहेगा मानसून

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews