जबलपुर में बदमाशों ने महिला को किया घायल, नगदी और जेवरात लेकर हुए फरार

Chori

Jabalpur News : जबलपुर में आज सुबह नेपियर टाउन में अज्ञात लोग घर की खिड़की तोड़कर ऑटो पार्ट्स कारोबारी के घर में घुसे। जिसके बाद परिवार के लोगों से मारपीट करते हुए हजारों रुपए की नगदी सहित जेवरात लूटकर फरार हो गए। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं, परिजनों ने इसकी रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

ओमती थाना का मामला

दरअसल, मामला ओमती थाना अंतर्गत नेपियर टाउन में रहने वाले दलबीर सिंह टुटेजा के घर पर हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी घर पर रखे 20 हजार कैश और गोल्ड लेकर फरार हो गए है। इस दौरान घर पर मौजूद बुजुर्ग महिला ने जब आरोपियों को रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने महिला के सिर पर रॉड से हमला कर दिया, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है। जिसके सिर में 6 टांके लगे है।

मौके पर पहुंचे एसपी

घटना के बाद मौके पर एसपी टीके विद्यार्थी और एडिशनल एसपी सहित आला अधिकारी पहुंचे। जानकारी के मुताबिक, पूर्व डीजीपी स्वराज पुरी के घर के समीप मुस्कान हाईट्स के पास सुबह हथियारबंद 7 से 8 लोगों ने मिलकर ऑटो पार्ट्स व्यापारी के घर से 15 तौला जेवरात व नगदी चुराई है।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews