Jabalpur में खुलेआम हो रहा आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन, बस स्टैंड में चलित दीनदयाल रसोई से किया जा रहा सरकार का प्रचार-प्रसार

jabalpur news

Jabalpur News : पूरे देश में लोकसभा चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लगी हुई है। लेकिन जबलपुर में खुलेआम आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन हो रहा है। जबलपुर के अंतरराज्यीय बस स्टैंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मोहन यादव की तस्वीर लगी दो गाड़ियां खड़ी हुई हैं। इन गाड़ियों में बाकायदा मध्य प्रदेश शासन की योजनाओं के नाम लिखे हैं, जो कि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। हालांकि इस मामले में जब हमने नगर निगम आयुक्त प्रीति यादव से बात की तो उन्होंने तुरंत ही गाड़ियों को बस स्टैंड से हटाने की बात कही।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, लोकसभा चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लगी हुई है, ऐसे में सार्वजनिक स्थानों पर ना ही नेताओं-मंत्रियों की तस्वीर लगी हो सकती है और ना ही शासन की योजनाओं का कहीं भी उल्लेख किया जा सकता है। इसके बावजूद जबलपुर के आईएसबीटी बस स्टैंड में दीनदयाल चलित रसोई वाहन को खड़ा करके खुलेआम सरकार का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने इसे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए भारत निर्वाचन आयोग से शिकायत करने की बात कही है।

स्थानीय लोगों को कहना है कि जब उत्तर प्रदेश में चुनाव होते हैं तो वहां पर बने हाथी के बुत को चादर से ढक दिया जाता है। तो शासन की इन योजना वाली गाड़ियों को चुनाव के मद्देनजर क्यों नहीं ढाका गया। ताज्जुब की बात यह है कि बस स्टैंड में बीते कई दिनों से यह गाड़ियां खड़ी हुई है। जिस पर प्रशासनिक अधिकारियों की नजर ही नहीं पड़ी। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगता है, जिला प्रशासन की देखरेख में ही यह गाड़ियां खड़ी हुई है। जो कि राज्य सरकार की योजनाओं का उल्लेख कर रही हैं। यह गाड़ियों को नगर निगम के द्वारा संचालित किया जाता है। इधर इस मामले में नगर निगम आयुक्त प्रीति यादव से जब बात की गई तो उन्होंने भी माना कहीं ना कहीं निश्चित रूप से ऐसा नहीं होना चाहिए था। निगम आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि बस स्टैंड से गाड़ियों को अलग किया जाए।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”927651367″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews