
MP College Student Holiday : मध्य प्रदेश के कॉलेज छात्रों के लिए अच्छी खबर है। मप्र आयुर्विज्ञान विश्व विद्यालय ने वर्ष 2023 के लिए ग्रीष्मकालीन और शीतकालीन अवकाश की तिथियां घोषित कर दी हैं। इसका लाभ स्नातक कर रहे विद्यार्थियों को मिलेगा। छात्रा इसका लाभ मई और अक्टूबर में ले सकेंगे।
जानें कब से कब तक रहेंगे अवकाश
दरअसल, मध्यप्रदेश के जबलपुर में स्थित मप्र आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (Madhya Pradesh Medical Science University, Jabalpur) ने वर्ष 2023 के लिए अवकाश का ऐलान किया है। विवि द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, इस वर्ष 1 मई से 14 मई तक ग्रीष्मकालीन अवकाश स्नातक पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों को मिलेगा, वहीं 23 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक शीतकालीन अवकाश रहेगा।
अवकाश अवधि में शैक्षणिक गतिविधियां भी स्थगित
विवि ने महाविद्यालयों को निर्देश दिए हैं कि अवकाश अवधि में शैक्षणिक गतिविधियां स्थगित रहेंगी। उपस्थिति प्रतिशत के लिए अवकाश दिन नहीं गिने जाएंगे। विवि ने एक अन्य अधिसूचना में महाविद्यालयों को 2019 बैच एमबीबीएस अंतिम वर्ष द्वितीय चरण की कक्षाएं शुरू करने के निर्देश दिए हैं। चुंकी अप्रैल में एमबीबीएस अंतिम वर्ष प्रथम चरण की मुख्य परीक्षाएं आयोजित होना प्रस्तावित हैं, जिसके चलते ये निर्देश जारी किए गए हैं।
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

