MP: जबलपुर में दिखा जिला प्रशासन का एक्शन, अरबों की कीमत वाले जमीन को करवाया अतिक्रमण मुक्त

MP: जबलपुर में दिखा जिला प्रशासन का एक्शन, अरबों की कीमत वाले जमीन को करवाया अतिक्रमण मुक्त

जबलपुर, संदीप कुमार। जबलपुर जिला प्रशासन (Jabalpur District Administration) ने आज सिविल लाइन की बेशकीमती शासकीय जमीन को अतिक्रमणों से मुक्त कराने की कार्यवाही की। सूत्रों की माने तो राँझी तहसील के अंदर आने वाले ब्लाक नम्बर 23, प्लाट नम्बर 1 और 2 की इस प्रॉपर्टी की का बाज़ार मूल्य लगभग 1 अरब 72 करोड़ रुपये है। जबलपुर कलेक्टर डॉ इलैयाराजा टी के निर्देश पर पुलिस और नगर निगम के सहयोग से की जा रही इस कार्यवाही में यहाँ वर्षों पूर्व अतिक्रमण कर बनाये गये निर्माणों को जेसीबी मशीनों से ध्वस्त किया जा रहा है।

यह भी पढ़े… Realme GT Neo 3T अपने अपग्रेडेड फीचर्स के साथ जल्द होगा लॉन्च, अलग नाम से बिक सकता है फोन

इस मौके पर अपर कलेक्टर नमः शिवाय अरजरिया, तहसीलदार रांझी श्याम नन्दन चंदेले एवं तहसीलदार आधारताल राजेश सिंह मौजूद है। अपर कलेक्टर नमः शिवाय अरजरिया के अनुसार ब्रिटिश काल की बर्न कोर्ट की यह भूमि शासन में मर्ज हो गई थी, इस भूमि को लेकर शासन और समदड़िया ग्रुप के बीच कानूनी विवाद चल रहा था। जमीन का मामला सुप्रीम कोर्ट तक गया, जहाँ सर्वोच्च न्यायालय द्वारा शासन के पक्ष में फैसला दिया गया। अपर कलेक्टर ने बताया कि इस भूमि पर अवैध रूप से मैरिज हॉल संचालित किया जा रहा था।

यह भी पढ़े… MP में आज लुढ़का पेट्रोल-डीजल की कीमत का ग्राफ, कई शहरों में पेट्रोल के दाम 120 रुपये से पार, जाने यहाँ

इतना ही नही एक वर्कशॉप भी यहाँ बना लिया गया था। इसके अलावा यहां 20 से अधिक ठेले टपरे भी लगा लिये गये थे, कार्यवाही में इन सभी को हटाया जा रहा है। अपर कलेक्टर नमः शिवाय अरजरिया के अनुसार सिविल लाइन स्थित इस भूमि पर पुनर्घनत्वीकरण योजना के तहत कमिश्नर कार्यालय तथा प्रशासनिक अधिकारियों के आवासों को निर्माण किया जाना है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews