MP में आज लुढ़का पेट्रोल-डीजल की कीमत का ग्राफ, कई शहरों में पेट्रोल के दाम 120 रुपये से पार, जाने यहाँ

government-working-on-new-petrol-efficiency-model

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश के अलावा पूरे देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों (Petrol and diesel price) में आज कोई इजाफा नहीं किया गया है। अब भी क्रूड ऑयल की कीमत 100 डॉलर से ऊपर देखी, जिसके तहत कई विशेषज्ञों का कहना है की यदि ऐसे ही ईंधन की कीमत रही तो देश में इंधन की कीमतों में इजाफा हो सकता है। आज मध्यप्रदेश में ईंधन की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं देखी गई। हालांकि की यह बात अलग है की 19 मई को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हल्की वृद्धि हुई थी, लेकिन पिछले तीन दिनों से प्रदेश में ईंधन की कीमत स्थिर है।

यह भी पढ़े… IMD Alert : आज से बदलेगा मौसम, 20 से अधिक राज्य में 26 मई तक बारिश का अलर्ट, प्री मानसून-पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर

भले ही ईंधन की कीमत ना बढ़ रही हो, लेकिन अब भी इसकी कीमत 100 रुपये से अधिक है। जहां पेट्रोल की कीमत 119 रुपये प्रति लीटर है तो वहीं ईंधन की कीमत 102.01 रुपये प्रति लीटर है। प्रदेश में कई शहर ऐसे भी जहां ईंधन की कीमत 120 रुपये प्रति लीटर से भी अधिक है। इस लिस्ट में अलीराजपुर, अनुपुर, बालाघाट, बुरहानपुर, सतना, शहडोल, श्योपुर, शिवपुरी शामिल हैं।

यह भी पढ़े… MP: स्कूल शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी, DEO को ये निर्देश जारी, छात्रों को ऐसे मिलेगा लाभ

तो वहीं पन्ना में पेट्रोल की कीमत 120 रुपये प्रति लीटर है। अन्य शहरों की बात करें तो अगरमालवा, बाडवानी, छतरपुर, छिंदवाड़ा, देवास, धार, डींडोरी, गुना, होशंगाबाद, कटनी, खांडवा, खरगोन, मंडला, मंदसौर, नरसिंहपुर, नीमच, सीओनी, सीधी, टीकमगढ़ और उमरिया में पेट्रोल की कीमत 119 रुपये प्रति लीटर के आस-पास है। विदिशा, उज्जैन, सिंगरौली, शाजापुर, सागर, रतलाम, राजगढ़, रायसेन, मुरैना, झाबुआ, जबलपुर, इंदौर, हरदा, ग्वालियर, दातिया, दमोह, भोपाल, भिण्ड, बेतूल और अशोकनगर में आज पेट्रोल की कीमत 118 रुपये प्रति लीटर के आस-पास देखी गई।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews