घटती एयर कनेक्टिविटी पर HC की कड़ी टिप्पणी, फ्लाइट्स नहीं तो एयरपोर्ट पर क्यों खर्च किए 500 करोड़?

जबलपुर हाईकोर्ट ने कहा कि यही स्थिति रही तो आला अधिकारियों का जबलपुर ट्रांसफर कर देंगे तब अधिकारी भी खराब कनेक्टिविटी का करेंगे सामना तो उन्हें समझ आयेगा।
mp high court

मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर के लोग घटती एयर कनेक्टिविटी से परेशान है, स्थिति यहाँ तक पहुंच गई है कि मामला हाईकोर्ट तक पहुंच गया है, आज जबलपुर हाई कोर्ट में इस विषय पर सुनवाई हुई और कोर्ट की कड़ी टिप्पणी सुनकर कोर्ट रूम में सन्नाटा छा गया

सुनवाई के दौरान घटती एयर कनेक्टिविटी पर सवाल जवाब के दौरान कोर्ट ने तल्ख़ टिप्पणी की, अदालत ने कहा कि जब फ्लाइट्स ही नहीं हैं तो फिर एयरपोर्ट पर 500 करोड़ रुपये क्यों खर्च किये? कोर्ट ने कहा राज्य सरकार बताये  जबलपुर से दोयम दर्जे का व्यवहार क्यों?

..तो अफसरों के तबादला जबलपुर कर देंगे 

अदालत की नाराजगी यहीं नहीं रुकी, अदालत ने आगे कहा यही स्थिति रही तो आला अधिकारियों का जबलपुर ट्रांसफर कर देंगे तब अधिकारी भी खराब कनेक्टिविटी का करेंगे सामना तो उन्हें समझ आयेगा, कोर्ट ने कहा क्यों ना ज्यूडिशियल ऑर्डर से फ्लाइट चलवायें? भोपाल-इंदौर से चल रही फ़्लाइट क्यों ना जबलपुर से चलवाएं?

कोर्ट ने सरकार को दिए निर्देश 

कोर्ट ने कहा केंद्र सरकार फ्लाइट्स बढ़ाने के लिए मीटिंग करे, विमान कम्पनियों, राज्य सरकार और याचिकाकर्ता के वकील के साथ बातचीत करे और एयर कनेक्टिविटी बढ़ाने के बारे में ठोस निर्णय ले, HC ने इस मामले की अगली सुनवाई 6 नवम्बर को तय की है।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews