PM Modi के दौरे को लेकर जबलपुर पहुंचे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, बोले- ऐतिहासिक होगा रोड शो

PM Modi visit

PM Modi MP tour : मप्र के कैबिनेट मंत्री और महाकौशल  के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय जबलपुर में होने वाले पीएम नरेंद्र मोदी के रोड शो की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे, उन्होंने दौरे को लेकर प्रशासन को जरूरी दिशा निर्देश दिए, उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का जबलपुर का दौरा ऐसिहासिक होगा इसका असर पूरे मध्य प्रदेश पर दिखाई देगा।

पीएम मोदी के रोड शो को ऐतिहासिक बताया 

कैलाश विजयवर्गीय ने इस रोड शो को पूरे मध्यभारत के लिए ऐतिहासिक बताया। मीडिया से चर्चा के दौरान विजयवर्गीय ने खजुराहो में गठबंधन के प्रत्याशी का नामांकन निरस्त होने को लेकर कहा कि विपक्ष को उम्मीदवार नहीं मिल रहे हैं और जो उम्मीदवार मिल रहे हैं तो वो फार्म गलत भर रहे जिससे की उनको हार का सामना न करना पड़े।

खजुराहो सीट से सपा प्रत्याशी का नामांकन निरस्त होने पर कसा तंज 

कैलाश विजयवर्गीय ने अखिलेश यादव द्वारा प्रत्याशी का नामांकन निरस्त करने को लेकर भाजपा पर किए गए हमले को लेकर कहा कि फार्म हमने तो भरा नहीं है उनके वकील को देखना था वो बताते तो वकील हम दे देते और हम तो चाहते हैं एक अच्छा सक्षम विपक्ष हमारे साथ हो। साथ ही छिंदवाड़ा के पूर्व मंत्री और कमलनाथ के बेहद करीबी कहे जाने वाले दीपक सक्सेना के भाजपा ज्वाइन करने पर कहा कि अभी कांग्रेस को बहुत सारे झटके लगने वाले हैं और हम एक के बाद एक झटके देंगे, परिणाम आने पर जब हम 400 पार करेंगे तो और बड़ा झटका लगेगा।

[dgv_vimeo_video id=”931501598″]

[dgv_vimeo_video id=”931501760″]

जबलपुर संदीप कुमार की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews