MP Panchayat Election : ये जीत कर भी हारे, हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया

MP Panchayat Election : ये जीत कर भी हारे, हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया

जबलपुर, डेस्क रिपोर्ट।  पंचायत चुनावों (MP Panchayat Election) के रद्द होने के बाद से इसकी नई तारीखों का सभी को इंतजार है इसी बीच निर्विरोध रूप से निर्वाचित पंच अब हाई कोर्ट (MP High Court) की शरण में पहुँच गए हैं।  उन्होंने चुनाव आयोग (MP Election Commission) के आदेश को चुनौती दी है। याचिका की सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने राज्य सरकार और चुनाव आयोग से जवाब मांगा है।

पंचायत चुनाव रद्द होने के बाद चुनाव आयोग ने उन पंचों का चुनाव भी रद्द कर दिया था जो निर्विरोध जीतकर आये थे। निर्विरोध निर्वाचित पंच के चुनाव रद्द करने के आदेश को अब हाई कोर्ट में चुनौती दी गई है। निर्विरोध निर्वाचित हुए ग्राम पंचायत धूमा के गोविंद साहू ने जबलपुर हाई कोर्ट में चुनाव आयोग के आदेश के खिलाफ याचिका लगाई।

 ये भी पढ़ें – जबलपुर लोकायुक्त का छापा, क्लर्क 5 हजार, एकाउंटेंट 25 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

याचिका में कहा गया कि निर्विरोध निर्वाचित पंच के चुनाव निरस्त करने का अधिकार चुनाव आयोग को नहीं है। इसलिए चुनाव जीत चुके पंचों का चुनाव प्रभावित नहीं किया जा सकता। हाई कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई के बाद राज्य सरकार और चुनाव आयोग से नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। हाई कोर्ट ने 4 हफ्तों में जवाब पेश करने के आदेश दिए हैं।  मामले की सुनवाई चार हफ्ते बाद होगी।

ये भी पढ़ें – MPPSC : 283 पदों पर होगी भर्ती, 24 फरवरी तक करें आवेदन, 24 अप्रैल को आयोजित होगी परीक्षा

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews