केंद्रीय मंत्री सिंधिया से मिले सांसद राकेश सिंह, जबलपुर के लिए की ये बड़ी मांग

केंद्रीय मंत्री सिंधिया से मिले सांसद राकेश सिंह, जबलपुर के लिए की ये बड़ी मांग

जबलपुर, डेस्क रिपोर्ट। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया(Jyotiraditya Scindia) से जबलपुर सांसद राकेश सिंह (MP Rakesh Singh) ने दिल्ली में मुलाकात की। सांसद राकेश सिंह ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया से जबलपुर में हवाई सेवाओं के विस्तार पर चर्चा की।  सांसद ने सिंधिया को जबलपुर से पांच शहरों के लिए उड़ाने शुरू करने के सम्बन्ध में एक मांग पत्र दिया।

लोकसभा में मुख्य सचेतक जबलपुर सांसद राकेश सिंह ने इस मुलाकात की जानकारी अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडिल पर साझा की है।  उन्होंने लिखा – आज केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से उनके मंत्रालय में भेंट कर जबलपुर में हवाई सेवाओं के विस्तार पर विस्तृत चर्चा की।

ये भी पढ़ें – MP College : विश्वविद्यालय की पूरी तैयारी, UG प्रथम वर्ष के छात्रों को मिलेगा लाभ, नई मार्किंग स्कीम तैयार

उन्होंने लिखा कि मैंने प्रमुख रूप से जबलपुर से सूरत, कोलकाता, वाराणसी, जयपुर तथा रात्रि के समय दिल्ली से जबलपुर की हवाई सेवा प्रारम्भ करने आग्रह किया। केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने आश्वस्त किया है कि शीघ्र ही इन सभी सेक्टर पर विचार कर आवश्यकतानुसार जबलपुर में हवाई सेवाओं को और विस्तार देंगे।

ये भी पढ़ें – MP Board : इस दिन घोषित होंगे 10वीं, 12वीं के परीक्षा परिणाम

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews