MP Board : इस दिन घोषित होंगे 10वीं, 12वीं के परीक्षा परिणाम

MP Board : इस दिन घोषित होंगे 10वीं, 12वीं के परीक्षा परिणाम

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। एमपी बोर्ड (MP Board) ने 10वीं और 12वीं परीक्षा के परिणाम घोषित करने की तारीख का एलान कर दिया है। परीक्षा परिणाम दो दिन बाद 29 अप्रैल 2022 को घोषित किया जायेगा। मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल (MP Board of Secondary Education) की सूचना के मुताबिक परीक्षा परिणाम (MP Board 10th-12th exam result) 29 अप्रैल को दिन में 1 बजे घोषित होंगे।

एमपी बोर्ड ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी घोषणा की। विज्ञप्ति के मुताबिक एमपी बोर्ड द्वारा आयोजित हाईस्कूल , हायर सेकेंडरी, हायर सेकेंडरी (व्यावसायिक), विद्यालय पूर्व शिक्षा में डिप्लोमा (DPSE), शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षण पत्रोपाधि मुख्य परीक्षा 2022 के परीक्षा परिणाम 29 अप्रैल 2022 को दोपहर 1 बजे घोषित किये जायेंगे।

ये भी पढ़ें – मेघालय घूमना चाहते हैं, IRCTC प्रत्येक शनिवार आपको दे रहा ये स्पेशल मौका

परीक्षा परिणाम देखने के लिए एमपी बोर्ड ने अपनी तीन आधिकारिक वेबसाइट के अलावा कुछ अन्य एप और साधन बताये हैं जिनकी जानकारी प्रेस विज्ञप्ति में दी है जो हम यहाँ आपके लिए साझा कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें – CM की घोषणा, मानदेय में 2500 रूपए तक की वृद्धि, कर्मचारियों को जल्द होगा ग्रेच्युटी, लंबित देनदारी का भुगतान

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews