खाटूआ की हत्या के बाद अब पत्नी को मिल रही धमकियां, एक माह बाद भी हत्यारे बेसुराग

-murder-of-Khatua-threats-to-his-wife--After-a-month-case-not-solved

जबलपुर| केन्द्रीय सुरक्षा संस्थान गन कैरिज फैक्ट्री जबलपुर में पदस्थ रहे JWN एससी खाटूआ की हत्या आज भी पुलिस के लिए अबूझ पहेली बनी हुई है।धनुष तोप में लगे चायना बेरिंग की खरीदी में स्व एससी खाटूआ का नाम आया था तभी से वो सीबीआई की राडार पर थे।एससी खाटूआ की खून की रिपोर्ट आने के बाद अब ये स्पष्ट हो गया है कि जहाँ पर खाटूआ की लाश मिली थी वही पर ही उनकी हत्या की गई थी।मौके पर खाटूआ के खून के छीटे भी मिले थे।पुलिस लगातार हर एंगल से हत्यारे की तलाश कर रही है पर पुलिस को सफलता नही मिल रही है।एसआईटी प्रभारी डॉ संजीव की माने तो घमापुर थाने में उनकी हत्या का प्रकरण दर्ज किया गया था इसके साथ साथ अज्ञात आरोपी पर एसपी ने ईनाम भी घोषित किया है।गौरतलब है कि जीसीएफ फैक्टरी में कार्यरत एससी खाटूआ से धनुष तोप में लगे चायना बेरिंग को लेकर सीबीआई पूछताछ कर रही थी।jwm खाटूआ 17 जनवरी को लापता हो गए थे बाद में जिनका शव पाट बाबा की पहाड़ी से लगे जंगल मे मिला था।एससी खाटूआ की मौत के बाद से उनकी पत्नी को भी फोन पर ना ना प्रकार की धमकी मिल रही है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews