जबलपुर में मौत का रहस्य अनसुलझा, बरगी नहर में उतराते हुए मिली कार में लाश

जबलपुर में मौत का रहस्य अनसुलझा, बरगी नहर में उतराते हुए मिली कार में लाश

जबलपुर,संदीप कुमार। पिछले कई दिनों से घर से गायब युवक की लाश गुरुवार सुबह बरगी की मंगेली स्थित नहर में कार के अंदर मिली, कार और लाश मिलने खबर से पूरे गांव में सनसनी फैल गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर क्रेन की सहायता से कार और लाश को बाहर निकलवाकर पंचनामा कार्रवाई करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़े…MP नगरीय निकाय चुनाव : गजट नोटिफिकेशन के बाद राज्य निर्वाचन आयोग को भेजा जाएगा अध्यादेश

बरगी पुलिस ने बताया कि मंगेली नहर में सुबह एक कार दिखने के बाद ग्रामीणों ने फोन कर थाने में सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्रेन की मदद से उसे बाहर निकाला तो देखा कि पिछली सीट पर एक युवक की लाश मिली, कार का नंबर एम.पी 20 एफ 9179 के आधार पर पतासाजी की गई तो जानकारी मिली कि उक्त कार अधारताल निवासी मयंक कुमार चौकसे के नाम पर रजिस्टर्ड है।

यह भी पढ़े…Honor 70 सीरीज जल्द आ रहा है, कंपनी ने किया कन्फर्म, फीचर्स जानकर रह जाएंगे दंग, जाने

जिसके बाद अधारताल थाने में संपर्क किया गया जहां से पता चला कि मयंक 14 मई से घर से लापता है, जिसकी गुमशुदगी भी दर्ज है। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए जो कि गहरे सदमे में हैं। पुलिस हत्या या हादसा दोनों एंगल से जांच कर रही है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews