सिंधिया के जाते ही उठी इस नेता को PCC चीफ बनाने की मांग, कांग्रेस में हलचल

KAMAL NATH

जबलपुर। संदीप कुमार।
ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीजेपी में शामिल होने के बाद कांग्रेस में जमकर घमासान मचा हुआ है।एक तरफ सरकार बहुमत को लेकर चिंतित है, सिंधिया समर्थक कांग्रेस विधायक अपने इस्तीफे देने भोपाल आ रहे है वही दूसरी तरफ अपने ही पार्टी की मुश्किलें बढाने से पीछे नही हट रहे है।अब सुप्रीम कोर्ट में वकील और राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा को पीसीसी चीफ बनाने की मांग उठी है। राज्यसभा चुनाव और बजट सत्र के बीच इस मांग ने कांग्रेस में खलबली मचा दी है। हालांकि अभी तक किसी बड़े नेता का बयान सामने नही आया है।

दरअसल, मध्यप्रदेश कांग्रेस पार्टी में चल रहे हाई वोल्टेज ड्रामे के बीच कांग्रेस के एक और नेता के बयान से अब सियासत गर्मा गई है। मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रदेश सचिव सौरभ नाटी शर्मा ने अपने पसंदीदा नेता को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की मांग की है।कांग्रेस प्रदेश सचिव की माने तो राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ही मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के लिए सही है उन्होंने कहाँ की विवेक तन्खा एक कुशल राजनेता के साथ साथ योग्य व्यक्ति है जो कि आसानी से जनता से मिलते है। उन्ही में वह क्षमता है कि पार्टी कार्यकर्ताओं को एक जुट रख सकते है।

कांग्रेस नेता सौरभ शर्मा की माने तो जल्द ही विवेक तन्खा के नाम को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी के आला कमान नेताओं को पत्र लिख कर मांग की जाएगी कि विवेक तन्खा को मध्यप्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया जाए।इधर मध्यप्रदेश कांग्रेस में मची कलह के बीच भाजपा नेताओं ने सौरभ शर्मा की इस मांग पर तंज कसा है।भाजपा प्रवक्ता जमा खान का सौरभ शर्मा के बयान पर कहना है कि अब प्रदेश अध्यक्ष चाहे विवेक तन्खा बने या फिर राहुल गांधी।कांग्रेस पार्टी में कुछ भी ठीक नही होगा क्योंकि पार्टी की आपसी कलह से ही परेशान होकर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews