एनएसयूआई ने उपकुलसचिव पर लगाए गंभीर आरोप, पद से हटाने की मांग

एनएसयूआई ने उपकुलसचिव पर लगाए गंभीर आरोप, पद से हटाने की मांग

जबलपुर। संदीप कुमार।

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने आयुर्विज्ञान विश्विद्यालय जबलपुर के कुलसचिव को एक शिकायत की है। शिकायत में बताया गया है कि उपकुलसचिव और परीक्षा नियंत्रक डॉ अजय मिश्रा ने अपने पद का दुरुपयोग कर बुरहानपुर यूनानी कालेज को लाभ पहुंचाया है। जिसके चलते न सिर्फ उन्हें पद से हटाया जाए बल्कि पूरे मामले की सीबीआई जाँच करवाई जाए।

एनएसयूआई के अंशुल कुमार ने प्रमाण के साथ कुलसचिव डॉ संजय तोतड़े को शिकायत कर बताया कि उपकुलसचिव डॉ अजय मिश्रा ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए बैचलर ऑफ यूनानी के रिजल्ट को बेबसाइट पर अपलोड करने से पहले ही बुराहनपुर यूनानी कालेज को उनका रिजल्ट सौप दिया।एनएसयूआई ने परीक्षा नियंत्रक अजय मिश्रा पर ये भी आरोप लगाए है कि उन्होंने कालेज प्रबंधन से अच्छी खासी रकम लेकर उनके कालेज के सभी छात्रों को पास भी करवाया है।एनएसयूआई ने अपनी शिकायत में कहा है कि अगर जल्द ही परीक्षा नियंत्रक को नही हटाया जाता है तो भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन उग्र आंदोलन करने को मजबूर हो जाएगा।इधर अपने ऊपर लगे आरोपों को डॉ अजय मिश्रा ने गलत बताते हुए कहा कि नियमानुसार ही रिजल्ट को घोषित किया गया है कही कोई गड़बड़ी नही हुई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews