पत्थरो की ब्लास्टिंग से दहशत में लोग, आसपास के गांव के मकानों में आई दरारें

People-in-panic-by-blasting-stones-in-sihora-jabalpur

जबलपुर| सिहोरा तहसील के बरगी ग्राम में क्रेशर संचालकों की मनमानी चरम सीमा पर है आलम ये है कि क्रेशर संचालक पत्थर फोड़ने के लिए जो ब्लास्ट कर रहे है उससे पूरा बरगी गाँव दहल रहा है। बरगी के शांति नगर इलाके में ब्लास्टिंग से दर्जनों घरों में मोटी मोटी दरारें आ गई है। ग्रामीणों ने क्रेशर संचालकों के खिलाफ कई बार शिकायत भी की पर नतीजा सिफर ही रहा। 

ग्रमीणों की माने तो रात को अचानक ही ब्लास्टिंग शुरू हो जाती है जिससे भूकंप जैसे हालात बन जाते है इतना ही नही कई बार तो ब्लास्टिंग के दौरान पत्थर गाँव के अंदर गिरते है जिससे जान तक का खतरा बना रहता है।ग्रामीणों ने शिकायत में जिला प्रशासन से मांग की है कि वो इसकी भी जांच करे कि क्या क्रेशर संचालको को रिहायशी इलाके में ब्लास्टिंग करने का आदेश है।पत्थर फोड़ने के लिए की जा रही ब्लास्टिंग से एक दो नही बल्कि दर्जनों घरों में दरारें आ गई है।कई घर मे तो मोटी मोटी दरारें तक आ गई है जिससे घरों में रहने वाले दहशत में है।फिलहाल जिला प्रशासन के अधिकारियों ने क्रेशर संबंधित मामले में जाँच की बात कही है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews