पेट्रोल पंप पर खाद्य विभाग ने की कार्रवाई, एक टैंकर किया ज़ब्त

पेट्रोल पंप पर खाद्य विभाग ने की कार्रवाई, एक टैंकर किया ज़ब्त

जबलपुर। संदीप।

मुखबिर की सूचना पर खाद्य विभाग की टीम ने आज शाम बायपास स्थित श्रीदेव पेट्रोलियम पर छापेमार कार्रवाई की।इस दौरान विभाग की टीम ने मौके से एक टैंकर (MP17-HH4523) को जब्त किया जिसमे 15 हजार लीटर डीजल और 10 हजार लीटर पेट्रोल भरा हुआ था।विभाग की टीम जब पेट्रोल पंप पहुंची तो पाया कि टैंकर चालक विपिन दहिया और पंप मालिक राजेश सोनकर की मिलीभगत से टैंकर में पाइप लगाकर छोटी छोटी कैन में पेट्रोल और डीजल निकाला जा रहा है।पूछताछ में टैंकर चालक ने बताया कि उसे तत्पर पेट्रोलियम शाहपुरा जाना था।लेकिन वहां न जाकर वो श्रीदेव पेट्रोलियम आ गया। जांच के दौरान खाद्य विभाग के अधिकारियों को श्रीदेव पेट्रोलियम के स्टॉक में भी गड़बड़ी मिली।जिसके बाद।अधिकारियों ने 2200 लीटर पेट्रोल भी जब्त कर लिया।फिलहाल श्रीदेव पेट्रोलियम के संचालक राजेश सोनकर और टैंकर चालक विपिन दहिया के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम और अनाचार व्यापार अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।कार्रवाई के दौरान खाद्य विभाग के जिला आपूर्ति नियंत्रक M N H खान,सहायक आपूर्ति नियंत्रक संजय खरे मौजूद रहे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews