पीएम मोदी ने जबलपुर पूर्व सांसद को किया फोन, जयश्री बनर्जी से जाने हालचाल

पीएम मोदी ने जबलपुर पूर्व सांसद को किया फोन, जयश्री बनर्जी से जाने हालचाल

जबलपुर/संदीप कुमार

ऐसे समय जब पूरा देश कोरोना वायरस (corona) संक्रमण से लड़ रहा हो, स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) लगातार इस संकट की घड़ी में देशवासियो से रूबरू हो रहे हैं, ऐसे कठिन समय में भी उन्होंने वक्त निकाल कर जबलपुर की पूर्व सांसद (ex MP) जयश्री बेनर्जी (Jaishree Banerjee) से बात की और उनका हालचाल जाना।

पीएम ने करीब सात मिनिट तक कि पूर्व सांसद से बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने शुक्रवार सुबह जयश्री बेनर्जी के मोबाइल (mobile) पर कॉल कर उनसे बात की। पीएम (PM) ने पूर्व सांसद से उनके स्वास्थ्य का हालचाल जाना साथ ही भगवान से प्रार्थना की कि वह हमेशा ही स्वास्थ्य रहें। हम आपको बता दे कि जबलपुर की पूर्व सांसद जयश्री बेनर्जी (Jaishree Banerjee) भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (BJP President J.P.Nadda) की सास है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का जबलपुर ससुराल है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने पूर्व सांसद बैनर्जी को प्रणाम करते हुए उनका हाल चाल पूछा साथ ही उन्होंने यह भी पूछा कि आप दिल्ली (Delhi) में जेपी नड्डा जी के बेटे की शादी के रिसेप्शन में आप दिखी क्यों नहीं। पीएम ने अपने सात मिनिट के कॉल पर पिछले समय की उस मुलाकात का भी जिक्र किया जब वे डुमना एयरपोर्ट से अमरकंटक जा रहे थे। प्रधानमंत्री मोदी ने उनके स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की साथ ही उनसे वर्तमान में फैली कोरोना वायरस के समय पर जबलपुर के विषय में जानकारी भी ली और बोले कि सभी लोगों को घर पर ही रहने के लिए प्रेरित करें।

इस संवाद के दौरान श्रीमती जयश्री बैनर्जी ने एक राष्ट भक्ति गीत भी पीएम को सुनाया और कहा कि इस गीत को आप साकार कर रहे हैं-

“बोलो बोलो बोलो सोबे सोतो
बिना बेनु रोबे
भारत अबर जगत सभाई श्रेष्टओ असन लोबे
धर्मे महाना हबे कर्मे महाना हाबे…
नाबा दिनामानी उबिबे अबरा पुर्तना ये पुरवे।
बोलो बोलो बोलो सोबे सोतो बिना बेनु रोबे
भारत अबर जगत सभाई श्रेष्टओ असन लोबे।”

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews