जबलपुर में पुलिस ने पकड़े 10 हजार के नकली नोट, एक आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर में पुलिस ने पकड़े 10 हजार के नकली नोट, एक आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर, संदीप कुमार। मप्र (MP) में जबलपुर (Jabalpur) की मंझौली थाना पुलिस ने आज 10 हजार से ज्यादा के नकली नोट बरामद करते एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस गिरफ्त में आए युवक का नाम अरविंद बर्मन है, जिसके पास से पुलिस को 10 हजार 300 रु के नकली नोट मिले है। बतादें कि पुलिस को काफी समाय से नकली नोट से संबंधित शिकायतें मिल रही थी। जिसके बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

यह भी पढ़ें…शिवपुरी में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 37 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जब्त

जानकारी के मुताबिक मंझौली थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक ग्राम नेगई के पास संदिग्ध परिस्थितियों में खड़ा हुआ है। संभवता उसके पास कोई गैर कानूनी चीज है। जिसकी सूचना के बाद मंझौली थाना प्रभारी सजन सिंह ने अपनी टीम को तैनात किया और मौके पर जाकर युवक से पूछताछ की और उसकी तलाशी ली गई। अरविंद के पास से चेकिंग के दौरान पुलिस को 10 हजार 300 के रूपए मिले और जब नोटों को चेक किया गया तो वो नकली निकले। जिसके बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया। युवक 200 एवं 500 रु के नकली नोट मिले है।

4 हजार रु असली नोट देकर लाया था 10 हजार के नोट
पुलिस पूछताछ में आरोपी अरविंद बर्मन ने बताया कि उसने अपने एक साथी के साथ महाराष्ट्र नागपुर जाकर 4 हजार रु के असली नोट देकर 10 हजार रु के नकली नोट लेकर आया था और फिर उस नोट को जबलपुर में खपाने की तैयारी थी, बहरहाल पुलिस ने अरविंद के खिलाफ 489(ख), 489 (ग) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें… बालाघाट में लापता Corona Positive, तलाश के बाद भी नहीं चला पता, स्वास्थ्य विभाग पर उठे सवाल

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews