
JABALPUR NEWS : जबलपुर के मदन महल इलाके में सनराइज स्पा सेंटर पर पुलिस ने छापा मारा, सोमवार दोपहर हुई इस कार्रवाई में स्पा सेंटर में नाबालिग बच्चियाँ काम करते मिली, दरअसल एक सामाजिक संगठन को शिकायत मिली की एक स्कूल में कुछ बच्चियाँ कक्ष 12 वीं की परीक्षा देने नहीं पहुंची है संगठन के सदस्यों ने जब बच्चियों का पता लगाया तो उन्हे जानकारी मिली की बच्चियाँ एक स्पा सेंटर में काम कर रही है, सामाजिक संगठन के कार्यकर्ता सदस्यों के साथ जब मौके पर पहुंचे तो वह बच्चियाँ उन्हे स्पा सेंटर में काम करते हुए मिली।
मसाज करने के बदले देते थे रुपये
बच्चियों ने बताया की उन्हे यहाँ आने वाले ग्राहकों की मसाज के बदले में संचालक अच्छे खासे रुपये दिया करता था, जिसके चलते वह यहाँ आती थी जबकि बच्चियों को स्पा के काम का कोई भी अनुभव नहीं था। मौके पर पहुंची पुलिस बच्चियों को लेकर थाने पहुंची, कार्रवाई के दौरान स्पा का संचालक फरार हो गया।
परिजनों को नहीं जानकारी
बच्चियों के परिजनों की माने तो उन्हे जानकारी नहीं थी की बच्चियाँ स्पा में जाती है। स्पा सेंटर में शराब की बोतले भी मिली है। मामले की जांच मदन महल पुलिस कर रही है। हालांकि मौके के मुआयने के बाद पुलिस को सबूत मिले है की बच्चियों से यहाँ आने वाले ग्राहकों की मसाज करवाई जाती थी, पुलिस मामलें की जांच कर रही है वही संचालक की तलाश भी कर रही है। बच्चियों को उनके माता पिता के सुपुर्द कर दिया गया गया है।
[dgv_vimeo_video id=”919212479″]
