साहिब गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस पर सोशल डिस्टेंस के साथ प्रसाद वितरण

साहिब गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस पर सोशल डिस्टेंस के साथ प्रसाद वितरण

जबलपुर/संंदीप कुमार
सिख समाज के साहिब गुरु अर्जुन देव जी का आज शहीदी दिवस है। आज के दिन हर साल सिख समाज के लोग शरबत बांटकर शहीद गुरु अर्जुन देव जी को याद करते हैं। पर वर्तमान में लॉक डाउन लगने के आज सिख समाज के लोगो ने सोशल डिस्टेन्स का पालन और सेनेटाइजर का उपयोग करते हुए लंगर का आयोजन किया। रांझी में बीते 55 सालों से गुरु अर्जुनदेव जी की शहीदी का कार्यक्रम किया जा रहा है। शासन के नियमों का पालन करते हुए आज रांझी युवा सिख समाज के लोगों ने 150 किलो चने का प्रसाद बाटा जबकि तीन हजार कोल्डड्रिंक की बोटल आमजन को बांटी।

लाइन लगवाकर करवाया गया लंगर
युवा सिंख समाज के लोगो ने रांझी में शहीदी कार्यक्रम के दौरान बाकायदा सोशल डिस्टेन्स के साथ लाइन लगवाई और सभी लोगो को सेनेटाइजर करते हुए चने का प्रशाद खिलवाया और कोल्डड्रिंक बाटी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews