जबलपुर में निकला प्रधानमंत्री मोदी का मेगा रोड शो, सड़क पर उमड़ पड़ा जनसैलाब

jabalpur news

Jabalpur News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जबलपुर में रोड शो में शामिल हुए इस रोड शो की शुरुआत जबलपुर के शहीद भगत सिंह चौक से हुई यहां से 1 किलोमीटर और 200 मी लंबे रोड शो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक रथ पर सवार होकर लोगों का अभिवादन किया।

अमर शहीद भगत सिंह की मूर्ति पर किया माल्यार्पण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रोड शो की शुरुआत में स्वागत करने के लिए जबलपुर लोकसभा से भारतीय जनता पार्टी के सांसद प्रत्याशी आशीष दुबे जबलपुर से भारतीय जनता पार्टी के नेता राकेश सिंह के साथ ही पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना रोड शो अमर शहीद भगत सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण करके शुरू किया।

रोड शो के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी करवाया आयोजन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में हजारों की तादाद में जबलपुर के लोग गोरखपुर पहुंचे। नरेंद्र मोदी को मध्य प्रदेश की संस्कृति से परिचित करवाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन इस रोड शो के दौरान करवाया। जिसमें सैला नृत्य, गौरी नृत्य जैसे नृत्य को भी प्रदर्शित किया गया।

रोड शो में कई अनोखे नजरे भी देखने को मिले जबलपुर कॉफी हाउस संगठन के सदस्यों ने एक मंच बनाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले पर फूल बरसाए ब्राह्मण समाज के लोगों ने संस्कृत के श्लोक से नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। इस मौके पर रानी दुर्गावती के जीवन पर आधारित एक नृत्य नाटिका भी रोड शो के दौरान देखने को मिली।

रोड शो के दौरान गोरखपुर में लगा एक मंच टूट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो के दौरान गोरखपुर में लगा एक मंच टूट गया। अच्छी बात यह है कि इस घटना में किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है। बताया जा रहा है कि मंच में क्षमता से अधिक लोग चढ़ गए थे जिसके चलते मंच गिर गया।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”931737580″]

[dgv_vimeo_video id=”931749411″]

[dgv_vimeo_video id=”931749615″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews