एक ही मंच पर भाजपा और ट्रैफिक पुलिस का कार्यक्रम बना चर्चा का विषय

एक ही मंच पर भाजपा और ट्रैफिक पुलिस का कार्यक्रम बना चर्चा का विषय

जबलपुर, संदीप कुमार| जबलपुर (Jabalpur) में बुधवार को एक ही मंच पर भाजपा (BJP) और ट्रैफिक पुलिस (Traffic Police) का कार्यक्रम देखने को मिला, ये दोनों ही कार्यक्रम एक ही मंच पर हुए| पहले भाजपा ने अपना कार्यक्रम किया उसके बाद फिर उसी मंच को ट्रैफिक पुलिस ने सांझा करते हुए अपने कार्यक्रम को किया|

भाजपा के नवनियुक्त अनुसूचित प्रदेश अध्यक्ष कैलाश जाटव का हुआ मंच में स्वागत
दरअसल, आज मध्य प्रदेश अनुसूचित के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश जाटव पहली बार प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद अपने गृह जिले जबलपुर पहुंचे थे| जहां उनका भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया, स्वागत के लिए भारतीय जनता पार्टी ने मालवीय चौक पर एक मंच लगा रहा था, तय समय पर कैलाश जाटव मंच पर पहुंचे जहां भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया|

कुछ देर बाद इसी मंच को ट्रैफिक पुलिस ने किया साझा
बुधवार की दोपहर अनुसूचित जाति के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कैलाश जाटव मंच पर पहुंचे जहां उनका कार्यक्रम हुआ और इस कार्यक्रम होने के बाद वह फिर अपने घर ग्वारीघाट के लिए प्रस्थान हो गए, उसी समय ट्रैफिक पुलिस को भी अपना सड़क जागरूकता को लेकर रैली निकलनी थी तो पुलिस ने भी इसी मंच को उपयोग करते हुए इसका इस्तेमाल किया, ट्रैफिक पुलिस के कार्यक्रम में एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा सहित पुलिस विभाग के कई और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे|

बड़ा सवाल मंच का किराया देगा कौन
मालवीय चौक में लगे टेंट और मंच को भारतीय जनता पार्टी ने लगाया था जिसका कि बाद में फिर ट्रैफिक पुलिस ने भी इस्तेमाल कर लिया ऐसे में अब सवाल ये उठता है कि मालवीय चौक पर लगाए गए मंच का किराया आखिर कौन देगा| बहरहाल आज के इस कार्यक्रम के दौरान एक मंच में भाजपा और ट्रैफिक पुलिस को लेकर लोगों शहर में कई तरह के सवाल उठना शुरू हो गए हैं|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews