
Jabalpur News : रेलवे बोर्ड की चेयरमैन जया वर्मा सिन्हा 9 जनवरी यानि मंगलवार को पहली बार जबलपुर दौरे पर आ रही है। उनके आगमन को लेकर पश्चिम मध्य रेलवे ने तैयारी पूरी कर ली है। सूत्रों के अनुसार, पिछले कुछ महीने में जबलपुर रेल मंडल में लगातार हुए हादसों की जांच की जाएगी। साथ ही निरीक्षण भी किया जाएगा। हालांकि, रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यह उनका रूटीन निरीक्षण है।

तैयारियां लगभग पूरी
मिली जानकारी के अनुसार, सिंगरौली-कटनी के व्योहारी स्टेशन के पास हुए मालगाड़ी हादसे की भी रेलवे बोर्ड की अध्यक्ष जांच करेंगी। चेयरमैन के दौरे को लेकर रेल प्रशासन ने अपनी तैयारियां लगभग पूरी कर ली है। इसी कड़ी में अधिकारियों की मीटिंग का दौर भी जारी है, तो दूसरी तरफ रेलवे स्टेशन मुख्यालय और कोचिंग परिसर कोरे लवे के अधिकारी स्टेशन चमकाने में जुटे हुए हैं।
रेलवे स्टेशनों का करेंगी निरीक्षण
हाल ही में हुए मालगाड़ी रेलवे दुर्घटना से रेलवे को 20 करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ था। जिसके कारण 200 से ज्यादा ट्रेनों के रूट भी बदलने पड़े थे। हजारों यात्रियों की जान मुश्किल में पड़ गई थी। यही वजह है कि यह रिपोर्ट जब चेयरमैन ऑफिस तक पहुंची तो आनन-फानन में उनका जबलपुर दौरा बना। बताया जा रहा है कि चेयरमैन जया वर्मा सिन्हा रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण करेंगी। साथ ही व्योहारी मालगाड़ी हादसे की समीक्षा भी करेगी।
संदीप कुमार, जबलपुर
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

