रेलवे विभाग ने रिजर्वेशन टिकट के कैंसिलेशन में किए नए बदलाव, मिलेगा फायदा

railway-change-rule-for-booking-tatkal-ticket

जबलपुर।

भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखकर रेल विभाग रेल विभाग रेल यात्रियों की संख्या घटाने की कवायद में जुट गया है। जिसके लिए रेलवे विभाग तरह-तरह के नियम और निर्देश जारी कर रहा है। इसी नियम के तहत रेलवे विभाग ने रिजर्वेशन टिकट के कैंसिलेशन में एक बड़ा बदलाव किया है। जनता को राहत देते हुए रेलवे विभाग ने 15 अप्रैल तक के टिकट कैंसिलेशन पर वापस मिलने वाले कीमत की अवधि में इजाफा किया है।

जानकारी के अनुसार रेलवे विभाग ने एक नंबर जारी किया है। जिसके तहत टिकट कैंसिल करने वाले यात्री को 30 दिनों तक रिजर्वेशन काउंटर से पैसे वापस मिल सकेंगे। 139 नंबर से टिकट कैंसिल करने वाले यात्रियों को यह सुविधा प्रदान की जाएगी। यात्री यात्रा तिथि से 60 दिनों तक मुख्य वाणिज्य प्रबंधन कार्यालय से टिकट डिपॉजिट रिसिप्ट के जरिए कैंसिल टिकट की कटौती के बाद की बची रकम वापस ले सकेंगे। वहीं दूसरी तरफ रेलवे द्वारा रद्द ट्रेनों में 45 दिन तक रिजर्वेशन काउंटर से कैंसिलेशन टिकट के पैसे वापस प्राप्त किए जा सकते हैं।

गौरतलब हो की कोरोना संक्रमण को देखते हुए रेलवे द्वारा हर दिन बड़ी संख्या में ट्रेनों को रद्द किया जा रहा है। वहीं इससे पहले 21 मार्च रात 12:00 बजे से 22 मार्च रात 12:00 बजे तक रेलवे विभाग ने सभी ट्रेनों के रद्द होने की घोषणा की थी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews