मारपीट का शिकार हुए घायल सुरक्षाकर्मी से मिले राकेश सिंह, कांग्रेस पर लगाया आरोप

Rakesh-Singh-meet-injured-security-guard-in-medical-hospital

जबलपुर|

मध्य प्रदेश में जब से कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनी है तब से पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल बन गया है ये कहना है सांसद और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह का। प्रदेश अध्यक्ष साँसद राकेश सिंह कल देर रात मेडिकल कॉलेज पहुँचे जहा उन्होंने नगर निगम में पदस्थ घायल सुरक्षा कर्मी से मुलाकात की इस दौरान उनके साथ महापौर स्वाति गोडबोले सहित भाजपा के कई नेता मौजूद रहे।मेडिकल कॉलेज पहुँचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि नगर निगम में जबलपुर के प्रभारी मंत्री प्रियवत सिंह के साथ पहुँचे कांग्रेस के कार्यकर्ताओ ने निगम में सुरक्षारत पूर्व सैनिक से बेहद बर्बरता पूर्ण ढंग से मारपीट की इससे पता चलता है कि पूरे प्रदेश में बढ़ रही गुंडागर्दी का दायरा कहाँ पहुंच गया है। उन्होंने इस घटना की निंदा करते हुए कहा किसी के साथ भी मारपीट करना कानूनन अपराध है और अब तो पूर्व सैनिक से मारपीट कर कांग्रेस के कार्यकताओ ने सारी हदें पार कर दी है। भाजपा के कार्यकर्ता एक और प्रदेश में फैली अराजकता के खिलाफ प्रदेश सरकार का पुतला जला रहे थे तो वही दूसरी और प्रभारी मंत्री के साथ पहुँचे कांग्रेस के कार्यकर्ता कानून को अपने हाथों में ले कर मारपीट कर रहे थे इस तरह का कृत्य निंदनीय है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews