प्रशासकों की नियुक्ति पर राकेश सिंह ने उठाये सवाल, सरकार को दी ये चेतावनी

प्रशासकों की नियुक्ति पर राकेश सिंह ने उठाये सवाल, सरकार को दी ये चेतावनी

जबलपुर| मध्यप्रदेश में सात नगर निगमों सहित 18 नगरीय निकायों में कार्यकाल खत्म होने के बाद प्रशासकों की नियुक्ति पर बीजेपी ने ऐतराज जताया है| बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने आरोप लगाया है कि राज्य सरकार ने जानबूझकर नगरीय निकाय चुनावों को टाला है ताकि वो निकायों में प्रशासक बैठाकर मनमर्जी भरे फैसले ले पाए और आगामी नगरीय निकाय चुनावों को प्रभावित कर सके| 

राकेश सिंह ने कहा कि कांग्रेस नगरीय निकाय चुनावों से डरी हुई है जो चुनावों को टालते हुए नगरीय निकायों में अपने चयनित अफसरों को प्रशासक बना रही है| राकेश सिंह ने प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव जल्द से जल्द करवाने की मांग की है और चेतावनी दी है कि अगर किसी भी नगरीय निकाय के प्रशासक ने गड़बड़ी भरे निर्णय लिए तो बीजेपी सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी| 

किस गुप्त खाते में हुआ निवेश..सरकार बताये 

इधर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश में निवेश और रोज़गार बढ़ने के सरकारी आंकड़ों पर भी सवाल उठाए हैं| प्रदेश में 32 हजार करोड़ का निवेश आने के सरकारी आंकड़े पर तंज कसते हुए राकेश सिंह ने कहा कि सरकार बताए कि बढ़ा हुआ निवेश किस गुप्त खाते में गया है जो जमीन पर नज़र नहीं आ रहा| राकेश सिंह ने कहा कि प्रदेश में औद्योगिक निवेश लाने की कवायद अच्छी है लेकिन उद्योगपतियों को सुविधाओं की बजाए भ्रष्टाचार के सिंगल विंडो सिस्टम का सामना करना पड़ रहा है| 

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews