मासूम रेप पीड़िता के परिजनों से मिलने अस्पताल पहुंचे बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष, सरकार पर बरसे

rakesh-singh-reached-hospital-to-meet-rape-victim-family-in-jabalpur

जबलपुर| मध्यप्रदेश में मासूम बच्चियों के साथ हो रही दुष्कर्म की घटनाओं पर सियासत भी गर्मा गई है| जबलपुर में दुष्कर्म का शिकार बनाई गई 4 साल की बच्ची से मिलने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह आज जबलपुर के मेडिकल अस्पताल पहुंचे| राकेश सिंह ने अस्पताल के आईसीयू में भर्ती मासूम के इलाज का जायज़ा लिया और बच्ची के परिजनों से मुलाकात की| इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए राकेश सिंह प्रदेश सरकार पर जमकर बरसे|

राकेश सिंह ने कहा कि जबलपुर के सिहोरा में दुष्कर्म की शिकार हुई 4 साल की बच्ची को प्राथमिक इलाज देेने में ही घण्टों की देर की गई जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है| राकेश सिंह ने कहा कि पूरे प्रदेश में अराजकता फैली हुई है और कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है| राकेश सिंह ने कहा कि सरकार को चाहिए कि वो ट्रांसफर-पोस्टिंग के दायरे से बाहर निकलकर जनता को राहत दे| राकेश सिंह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष में रहते हुए वो मासूमों पर अत्याचार के मामलों पर खुलकर सामने आती थी लेकिन आज कांग्रेस ख़ामोश क्यों है| राकेश सिंह ने ज्यादती की शिकार हुई बच्चियों को दी गई 5 लाख की मुआवज़ा राशि को कम बताते हुए मुआवज़ा राशि बढ़ाने और पीड़ितों को बेहतर इलाज देने की मांग की|

जबलपुर में राकेश सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री कमलनाथ और उनकी पूरी प्रशासनिक व्यवस्था को ऐसी घटनाओं की जिम्मेदारी लेनी चाहिए और व्यवस्थाओं को सुधारने की कोशिश करनी चाहिए… राकेश सिंह ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही प्रदेश में कानून व्यवस्था नहीं सुधरती है तो बीजेपी हर स्तर तक जाकर आंदोलन करेगी…. बता दें कि राकेश सिंह जबलपुर के सिहोरा में दुष्कर्म का शिकार हुई 4 साल की बच्ची से म���लने मेडिकल अस्पताल पहुंचे थे… सिहोरा में 4 साल की मासूम बच्ची के साथ उसके पड़ौसी युवक ने दुष्कर्म किया था जिसके बाद बच्ची को गंभीर हालात में जबलपुर के मेडिकल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है ।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews