जबलपुर में फिर कॉफी कैफे में रेप की घटना, पुलिस की चुप्पी पर उठे सवाल

indore crime

जबलपुर, डेस्क रिपोर्ट। जबलपुर शहर में कैफे इन दिनों रेप के अड्डे बाँटे जा रहे है, नियम कानूनों की धज्जियां उड़ाते इन कैफे में ना तो पुलिस कोई कार्रवाई कर रही है और न हीं यह कैफे संचालक नियमों का पालन कर रहे है, एक बार फिर कैफे में हुई बलात्कार की घटना का रिपोर्ट मदन महल थाने में दर्ज की गई है। जहां एक युवती ने अपने दोस्त के ऊपर बलात्कार का मामला दर्ज कराया है।

यह भी पढ़ें… ATP Ranking: नोवाक जोकोविच बने नंबर. 1 खिलाड़ी, तीसरे स्थान पर राफेल नडाल ने किया नाम दर्ज

पीड़ित युवती धनवंतरी नगर में रहती है। यहां उसकी दोस्ती मदनमहल थाना अंतर्गत रहने वाले निक्की ठाकुर से थी। निक्की कुछ दिन पूर्व उसे रानीताल स्थित वी कैफे में ले गया जहां उसने उसे केबिन में ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया था युवती ने जब निक्की की इस हरकत का विरोध किया तो उसने युवती को जान से मारने की धमकी दी,निक्की ने युवती को शादी का झांसा दिया लेकिन कुछ दिन पहले जब युवती को पता चला कि वह प्रेग्नेंट है तो निक्की उससे शादी करने से मुकर गया जिसके बाद जिसके बाद युवती ने अपने घर में सारी बात बताई। युवती के परिजन एवं युवती ने मदनलाल थाने में शिकायत दर्ज कराई है। मदन महल पुलिस द्वारा युवक निक्की ठाकुर की तलाश की जा रही है साथ ही कैफे संचालक के खिलाफ भी कार्यवाही करने की बात कही गई है। जबलपुर में इससे पहले भी करीबन 4 से 5 मामलें सामने आए है जिनमें इसइस तरह कैफे के कैबिन में ले जाकर रेप की घटनाओं को अंजाम दिया गया था, पुलिस में भी मामलें दर्ज करवाए गए लेकिन उसके बावजूद पुलिस ने शहर में नियमविरुद्ध संचालित कैफे में कार्रवाई नहीं की, उसी का नतीजा कि क बार फिर इसी तरह का मामला सामने आया है। शहर में संचालित कई कैफे में कैबिन बनाये गए है जिनमें युवक-युवतियाँ बिना किसी डर के आपत्तिजनक हरकते करते है और कैफे संचालक ज्यादा पैसे लेकर इन्हें खुली छूट देते है। फिलहाल पुलिस ने ऐसे कैफे संचालकों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews