जबलपुर की सड़कों पर नोट मिलने से फिर फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

जबलपुर की सड़कों पर नोट मिलने से फिर फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

जबलपुर| संदीप कुमार| कोरोना वायरस (Corona Virus) संक्रमण के बीच जबलपुर (Jabalpur) की सड़कों में लावारिस नोटों के मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। पहले रांझी और अब मानस भवन के पास सड़क पर पड़े नोटों के मिलने से हड़कंप मच गया है। आज जैसे ही कुछ स्थानीय लोगों ने सड़क पर पड़े हुए नोटों को देखा तो तुरंत उन्होंने इसकी सूचना मदन महल थाने को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस (POlice) ने सड़क पर पड़े नोटों को सेनेटाइज (Sanitize) कर अपने कब्जे में ले लिया है। साथ ही इसकी भी जांच की जा रही है कि यह नोट सड़क पर किसने और क्यो फेंके हैं या फिर किसी के रुपए गलती से गिर गए हैं।

मदन महल थाना पुलिस के मुताबिक मानस भवन के सामने की सड़क पर करीब 14 सौ रुपए सड़क पर पड़े हुए की सूचना मिली थी।नोट 500, 100 और 50 रु के हैं।पुलिस ने नोटों को अपने पास सेंट्राइस कर रख लिया है।हम आपको बता दें कि इससे पहले भी रांझी की सड़क पर 50 रु का नोट मिला था। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को पूछताछ में यह भी बताया था कि किसी अज्ञात महिला-पुरुष मोटरसाइकिल में सवार होकर आए थे और उन्होंने ही सड़क पर नोट फेंका था।फिलहाल जबलपुर पुलिस अब दोनों ही स्थानों में मिली नोटों की जांच करने में जुट गई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews