
Sana Khan Murder Case : नागपुर भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा की नेत्री सना खान की 15 दिन बाद भी लाश पुलिस को नहीं मिली है। महाराष्ट्र पुलिस के साथ मिलकर एमपी पुलिस लगातार आरोपी को साथ में लेकर हिरन नदी के आसपास तलाश कर रही है लेकिन सफलता कहीं से भी नहीं मिली। 14 अगस्त को महाराष्ट्र पुलिस एक बार फिर अमित साहू को लेकर जबलपुर पहुंची और राजुल अपार्टमेंट सहित हिरण नदी के आसपास सना खान के शव की तलाश की लेकिन अभी तक पता नही चला है।
पुलिस ने किया यह सामान जप्त
बता दें कि महाराष्ट्र पुलिस आरोपी अमित साहू को लेकर नागपुर के लिए रवाना हो गई है। आरोपी की वह कार भी साथ में पुलिस ले गई हैं, जिस पर वह सना खान के शव को लेकर गोरा बाजार से हिरण नदी तक गया था। बुधवार को नागपुर पुलिस आरोपी अमित साहू को सिवनी के धूमा लेकर गई थी जहां पर की वह सना के शव को नदी में फैंकने के बाद फरारी के दौरान धूमा के जंगल में छिपा हुआ था। यही पर उसने भाजपा नेत्री के कपड़े और पर्स फेंके थे। पुलिस ने सना खान का कपड़ों से भरा बैग भी जप्त कर लिया है। इधर एसडीएफ की टीम हिरन नदी में आज से फिर शव को तलाश करना शुरू कर दिया है।
शव की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि सना खान के शव की लगातार तलाश की जा रही है, जिसके लिए हम महाराष्ट्र पुलिस का सहयोग भी कर रहे हैं। हालांकि अभी तक शव को तलाश करने में किसी भी तरह की सफलता नहीं मिली है, लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही शव तलाश कर लिया जाएगा। इस पूरे मामले की इन्वेस्टिगेशन अभी महाराष्ट्र पुलिस कर रही है और समय-समय पर जब कभी वह जबलपुर आती है तो उनका सहयोग भी किया जा रहा है। फिलहाल अभी अमित साहू को नागपुर पुलिस लेकर फिर से नागपुर के लिए रवाना हो गई है।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”855343705″]
