भूमाफिया पर शिकंजा, प्रशासन ने 15 करोड़ रुपए कीमती जमीन कब्जे से मुक्त करवाई

भूमाफिया पर शिकंजा,  प्रशासन ने 15 करोड़ रुपए कीमती जमीन कब्जे से मुक्त करवाई

जबलपुर, संदीप कुमार| सफेदपोश भू-माफिया दीन मोहम्मद उर्फ डी.एम. मसूरी के खिलाफ जिला प्रशासन ने पुलिस और नगर निगम के साथ बड़ी कार्यवाही की है। आरोपी दीन मोहम्मद जिसके खिलाफ शहर के कई थानों में बलात्कार एवं कूट रचित दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी के प्रकरण दर्ज हैं, प्रशासन ने उससे कब्जे से आज करीब 15 करोड़ रूपये कीमती जमीन मुक्त करवाई है।

2 एकड़ से ज्यादा की सरकारी जमीन पर था कब्जा
जानकारी के मुताबिक दीन मोहम्मद ने दो एकड़ की सरकारी जमीन पर 10 लाख रूपये की लागत से एक कमरा एवं बाउंड्री वाल का निर्माण भी किया था इतना ही नही दो एकड़ से ज्यादा की जमीन पर आरोपी ने कब्जा करते हुए उसमे प्लाटिंग करने की तैयारी भी कर ली जिसके लिए उसने कूट रचित दस्तावेज भी तैयार कर लिए थे।

भू-मफियाओ- राशन की काला बाजारी, भू-माफियाओं/चिटफंड को नही छोड़ेगा प्रशासन
जबलपुर कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने सख्त लहजे में चेतावनी दी है कि भू माफिया-चिटफण्ड-काला बाजारी करने वालो को न छोड़ा जाए,लिहाजा निर्देश पर प्रशासनिक व पुलिस विभाग के अधिकारियों ने नगर निगम के साथ संयुक्त कार्यवाही की।

शहर के अलग अलग थानों में दर्ज है दींन मोहम्मद के खिलाफ मामला दर्ज
गौरतलब है कि भू-माफिया दीन मोहम्मद उर्फ डी.एम. मसूरी के विरूद्ध थाना अधारताल सहित कई थानों में बलात्कार एवं धोखाधडी तथा मारपीट के मामले दर्ज है। विवाद होने की आशंका को ध्यान मे रखते हुये कार्यवाही के दौरान भारी पुलिस बल भी तैनात था।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews