शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का धीरेंद्र शास्त्री के हिंदू गांव बनाने पर तंज, बोले- चले थे हाथी बनाने, बनाने लगे चूहा

जबलपुर के प्रवास पर पहुंचे ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री के हिंदू राष्ट्र और हिंदू गांव पर तंज कसा है और इसमें उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को भी निशाने पर लिया है
Shankaracharya Swami Avimukteshwarananda, Dhirendra Shastri

Shankaracharya Avimukteshwarananda taunts Dhirendra Shastri : अपने बयानों से सुर्खियाँ बटोरने वाले ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने अब बागेश्वर धाम ने पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री पर हमला किया है, शंकराचार्य ने धीरेंद्र शास्त्री के बहाने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और हिंदू राष्ट्र की परिकल्पना पर सवाल उठाये हैं

जबलपुर पहुंचे शंकराचार्य हमेशा की तरह मीडिया से मिले और उसके सवालों के जवाब दिए, एक सवाल के जवाब में उन्होंने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर तंज कसा, शंकराचार्य ने उनके हिंदू राष्ट्र और हिंदू गाँव पर सवाल उठाये, जवाब देते हुए शंकराचार्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी निशाने पर ले लिया।

धीरेंद्र शास्त्री के बहाने शंकराचार्य के निशाने पर पीएम मोदी 

शंकराचार्य ने कहा कि जो व्यक्ति हिंदू राष्ट्र बनाने चला था, अब वही हिंदू गांव बना रहा है, यह तो वही बात हुई कि बनाने चले थे हाथी और अब बना रहे है चूहा। उन्होंने कहा कि आखिर क्या ऐसा हो गया कि वे हिंदू राष्ट्र की जगह हिंदू गाँव बनाने लगे, शंकराचार्य ने कहा पिछले दिनों वे जबसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले है उसके बाद से हिंदू राष्ट्र की जगह हिंदू गांव बना रहे है।

हिंदू गाँव पर शंकराचार्य ने उठाये सवाल 

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि इस तरह के सवाल आप हमसे तो करते है, पर जरा उनसे भी जाकर पूछिए कि आखिर अचानक ऐसा क्या हुआ। उन्होंने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से सवाल किया है कि जिस गांव में आप रह रहे है, जिस गांव में आपके बाबा बागेश्वर है, जिसे बागेश्वर धाम कहा जाता है, क्या वह हिंदू गांव नहीं है।

हिंदुओं को जागृत कर रहे हैं धीरेंद्र शास्त्री 

शंकराचार्य ने कहा कि अगर वो हिंदू गांव नहीं है तभी तो आपको अलग से इसे बनाने की जरूरत पड़ रही है। उन्होंने कहा कि जिस गांव में धीरेंद्र शास्त्री रहते है, उसे किस आधार पर हिंदू गांव होने से खारिज कर रहे है, वो भी तो हिंदू गांव है। आपको बात दें कि धीरेंद्र शास्त्री हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए हिंदुओं को जागृत कर रहे हैं।

ये कहा था बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने 

पिछले दिनों धीरेंद्र शास्त्री ने बागेश्वर धाम में मीडिया से बात की थी तब कहा था कि वे भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने का संकल्प ले चुके हैं लेकिन उससे पहले हमें कट्टर हिंदू बनाना होगा इसके लिए हिंदू गांव बनाने होंगे। उसके बाद उन्होंने अपने ही गाँव को हिंदू गांव घोषित कर उसके निर्माण की शुरुआत कर दी जिसपर शंकराचार्य ने टिप्पणी की है।

[dgv_vimeo_video id=”1077545800″]

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews