हिस्ट्रीशीटर बदमाश की गोली मारकर हत्या, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

shot-dead-ganster-in-jabalpur

जबलपुर|

जिले का कुख्यात हिस्ट्रीशीटर पिंकू काला की कल देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई।हमलावरों ने एक के बाद एक पाँच राउंड फायरिंग की जिसमे तीन गोली पिंकू काला को सिर,पेट और कंधे में लगी।घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए वही फायरिंग की आवाज सुनकर लोग बाहर निकले और घायल पिंकू को ईलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।पिंकू काला के ऊपर हत्या के प्रयास,लूट सहित जिले के कई थानों में मामले दर्ज थे।घटना के बाद एसपी अमित सिंह भी मौके पर पहुँच गए।एसपी ने बताया कि देर रात बलदेवबाग में कुछ लोगों से पिंकू का विवाद हुआ था और इसी विवाद के बाद जब वो वापस अपने घर लौट रहा था तभी हमलावरों ने उस पर फायरिंग कर दी।पुलिस की जांच में कुछ संदिग्धों के नाम मिले है जिन्हें पुलिस तलाश कर रही है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews