महाराष्ट्र से 25 जिलों के मजदूरों को जबलपुर लेकर पहुंची श्रमिक स्पेशल ट्रेन

महाराष्ट्र से 25 जिलों के मजदूरों को जबलपुर लेकर पहुंची श्रमिक स्पेशल ट्रेन

जबलपुर। संदीप कुमार।
महाराष्ट्र से चलकर आज सुबह श्रमिक स्पेशल ट्रेन जबलपुर पहुंची इस दौरान मजदूरों को लेने के लिए जिला प्रशासन के अधिकारियों सहित स्वास्थ्य महकमा भी मौजूद रहा। वहीं सोशल डिस्टेंस का नियमानुसार पालन हो इसके लिए जीआरपी और आरपीएफ मौजूद रहा।बताया जा रहा है कि 24 कोच की महाराष्ट्र से चलकर जबलपुर पहुंची श्रमिक एक्सप्रेस ट्रेन में 25 जिलों के करीब 1160 मजदूर पहुंचे थे।

आज सुबह ट्रेन जैसे ही जबलपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 6 पर पहुंची वैसे ही जीआरपी और आरपीएफ ने सावधानीपूर्वक सभी मजदूरों को ट्रेन से उतरा और सोशल डिस्टेंस बना रहे इसके लिए स्टेशन में की गई मार्किंग के अनुसार उनको खड़ा किया गया। जिला प्रशासन अब इन मजदूरों को बसों के माध्यम से उनके अपने अपने जिलों में भेजेगा।जानकारी के मुताबिक करीब 25 जिलों के मजदूर श्रमिक एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होकर आज सुबह जबलपुर पहुंचे हैं। यह ट्रेन सुबह करीब 5:00 बजे जबलपुर पहुंचना था पर विलंब के चलते करीब 8:00 बजे यह ट्रेन जबलपुर रेलवे स्टेशन पहुंची।महाराष्ट्र से जबलपुर पहुंचे मजदूरों ने बताया कि लॉक डाउन के चलते वह पिछले 2 माह से महाराष्ट्र में फंसे हुए थे हालांकि स्थानीय लोग ने उनके खाने-पीने की व्यवस्था जरूर कर रखी थी पर वह अपने घर नहीं पहुंच पा रहे थे ऐसे में अब राज्य सरकार ने मध्यप्रदेश के लिए मजदूरों के लिए श्रमिक एक्सप्रेस ट्रेन चलवाई और बीते 2 माह से फंसे मजदूरो को उनके घर तक पहुचाने की व्यबस्था की। फिलहाल स्टेशन में ही सभी मजदूरों की स्क्रीनिंग करने के बाद बसों के माध्यम से मजदूरों को उनके जिलों तक पहुंचाया जा रहा है।

जबलपुर अपर कलेक्टर ने बताया कि आज श्रमिक स्पेशल ट्रेन से करीब 25 जिलो के मजदूर पहुँचे है। मजदूर सतना-कटनी-जबलपुर-रीवा-बैतूल-बालाघाट-डिंडोरी-छिंदवाड़ा-मंडला सहित करीब 25 जिलो के मजदूरों का स्वागत परीक्षण कर इन्हें अलग अलग जिलो में बसों के द्वारा भेजा गया है वही राज्य सरकार और संभाग कमिश्नर महेशचंद्र चौधरी के निर्देश पर महाराष्ट्र से आए मजदूरों का स्वास्थ्य परीक्षण के लिए जिला प्रशासन से अपर कलेक्टर बी.ड़ी द्विवेदी के साथ तहसीलदार और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे वही एसआरपी सुनील जैन, जीआरपी थाना प्रभारी मंजीत सिंह,आरपीएफ टीआई वीरेंद्र सिंह,सिविल लाइन टीआई संजय भलावी सहित पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews