धन्यवाद भारतीय रेलवे… जबलपुर “समोसा-घड़ी” मामले में कड़ी कार्रवाई, हिरासत में वेंडर, लाइसेंस होगा रद्द, पढ़ें पूरा मामला

एमपी के जबलपुर में दो दिन पहले जबलपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पांच पर एक वेंडर ने यात्री की कॉलर पकड़कर उससे जबरन उसकी घड़ी सिर्फ इसलिए छीन ली कि उसने दो समोसे खरीदने के बाद यूपीआई से पेमेंट किया पर वह नहीं हो पाया। मामले को संज्ञान में लेते हुए जबलपुर डीआरएम ने तुरंत ही वेंडर के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करते हुए उसका लाइसेंस निरस्त कर दिया।
Jabalpur Latest News

Jabalpur Latest News

मध्य प्रदेश के जबलपुर को संस्कारधानी कहा जाता है लेकिन दो दिन पहले जबलपुर के रेलवे स्टेशन में जो घटना हुई है वह कहीं ना कहीं संस्कारधानी को शर्मसार करने वाली है। जबलपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पांच पर एक वेंडर ने यात्री की कॉलर पकड़कर उससे जबरन उसकी घड़ी सिर्फ इसलिए छीन ली कि उसने दो समोसे खरीदने के बाद यूपीआई से पेमेंट किया पर वह नहीं हो पाया। गाड़ी चलने लगी तो वहां पर मौजूद वेंडर ने उसके पहले तो मारपीट की और फिर कॉलर पकड़ते हुए उसकी घड़ी जबरन छीन ली।

वेंडर के खिलाफ कानूनी कार्यवाही, लाइसेंस निरस्त

मजबूर यात्री अपनी कीमती घड़ी देकर वहां से चला गया लेकिन रेलवे स्टेशन में मौजूद एक यात्री ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर न सिर्फ सोशल मीडिया में वायरल किया बल्कि रेल मंत्रालय के एक्स हैंडल पर भी पोस्ट किया। मामले को संज्ञान में लेते हुए जबलपुर डीआरएम ने तुरंत ही वेंडर के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करते हुए उसका लाइसेंस निरस्त कर दिया साथ ही सभी वेंडर को हिदायत भी दी गई है, कि अगर यात्री के साथ किसी भी तरह की अभद्रता की जाती है तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बता दे कि यह वीडियो 17 अक्टूबर की शाम तकरीबन साडे 5 बजे का बताया जा रहा है।

ये है पूरा मामला

प्लेटफार्म नंबर पांच पर जैसे ही ट्रेन आकर रूकती है, तभी यात्री प्लेटफार्म पर आकर खड़े हो जाते हैं इस दौरान एक यात्री वहां पर मौजूद वेंडर से दो समोसे खरीदता है, और स्कैनर पर यूपीआई के जरिए पेमेंट करने लगता है, इसी दौरान ट्रेन चलने लगती है, जल्दबाजी में यात्री वहां से जैसे ही चलने को आगे बढ़ता है, तभी वेंडर उसकी कॉलर पकड़कर जबरन उसे यह कहते हुए पैसे मांगता है कि यूपीआई में जो पेमेंट की गई है, वह है फेल हो गई है, इसके बाद ट्रेन चलती रहती है और जल्दबाजी में वेंडर यात्री से दो समोसे के बदले उसकी घड़ी उतरवा लेता है। बहरहाल जबलपुर में हुई है घटना न सिर्फ रेल मंत्रालय बल्कि रेलवे के उन अधिकारियों के लिए भी शर्मनाक है जो कि इस तरह के वेंडर को लाइसेंस देकर यात्रियों के बीच खड़ा करते हैं।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews