लॉकडाउन के बीच SDM की सख़्त कार्यवाही, Bakery को किया सील

लॉकडाउन के बीच SDM की सख़्त कार्यवाही, Bakery को किया सील

जबलपुर। संदीप शर्मा

जबलपुर(jabalpur) जिला प्रशासन(district administration) की लाख समझाइश के बाद भी कुछ ऐसे संस्थान हैं जो कि जिला प्रशासन के आदेश की अवहेलना करते हुए अपने संस्थानों को खोल कर रखे हुए हैं। इसी शिकायत के चलते आज जिला प्रशासन ने नॉदरा ब्रिज स्थित फोर सीजन बेकरी(four season bakery) पर छापामार कार्रवाई करते हुए संस्थान को सील(seal) किया है। जानकारी के मुताबिक फोर सीजन बेकरी के संचालक जिला प्रशासन की अनुमति के बगैर ही अपने संस्थान को खोल कर उससे खाने-पीने की वस्तुएं विक्रय कर रहे थे।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची एसडीएम मनीषा वास्कले ने बेकरी को किया सील

4 सीजन बेकरी के खिलाफ एसडीएम(SDM) मनीषा वास्कले को सूचना मिली थी जिसके बाद पुलिस(police) के साथ एसडीएम मनीषा वास्कले मौके पर पहुंची तो उन्होंने पाया कि जिला प्रशासन की अनुमति के बगैर ही दुकान खुली हुई है साथ ही कुछ ग्राहक भी दुकान के पास खड़े हुए हैं। एसडीएम ने इसे जिला प्रशासन के आदेश की अवहेलना माना है। लिहाजा तुरंत ही 4 सीजन बेकरी को सील कर दिया गया है।

खाद्य विभाग ने लिए बेकरी के सैंपल

वर्तमान में कोरोना वायरस के संकट को देखते हुए हर खाने पीने की चीज की विक्रय हेतु जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। संभाग कमिश्नर महेश चंद्र चौधरी के निर्देश पर हुई इस कार्यवाही में बेकरी में रखे गए खाने-पीने के नमूने भी जिला प्रशासन ने जांच के लिए लिए हैं फिलहाल प्रशासन ने फोर सीजन बेकरी को सील कर दिया है ।

आदेश है होम डिलीवरी का

वर्तमान में लगे लॉक डाउन के चलते जिला प्रशासन ने बेकरी संचालकों को निर्देश दिए थे कि खाने-पीने की जो भी वस्तुओं की डिलेवरी करना है उसके लिए होम डिलीवरी सुविधा उपलब्ध करवाना होगा पर फोर सीजन बेकरी के संचालक ने ऐसा नहीं किया लिहाजा इसे जिला प्रशासन के आदेश की अवहेलना माना गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews