परिवहन अधिकारी के खिलाफ धरना देना पूर्व मंत्री को पङा महंगा, भाजपा ने दिया नोटिस

परिवहन अधिकारी के खिलाफ धरना देना पूर्व मंत्री को पङा महंगा, भाजपा ने दिया नोटिस

जबलपुर, संदीप कुमार| भाजपा नेता (BJP Leader) पश्चिम विधानसभा के पूर्व विधायक हरेन्द्रजीत सिंह बब्बू (Harendra jeet Singh Babbu) के द्वारा बिना संगठन की अनुमति के आंदोलन करने और लगातार अनुशासहीनता करने के कारण संभागीय संगठन मंत्री शैलेन्द्र बरुआ के निर्देश पर जिलाध्यक्ष जीएस ठाकुर ने तीन दिन में कारण बताने का नोटिस (Notice) जारी किया है।

जिलाध्यक्ष ने बताया कि पूर्व मंत्री हरेन्द्रजीत सिंह बब्बू पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता है पश्चिम विधानसभा से लगातार विधायक रहे है और प्रदेश शासन में मंत्री भी रहे है और इसी वजह से संगठन ने हमेशा उनसे पार्टी के अनुशासन की अपेक्षा की है किंतु अनेक अवसरों पर उन्होंने संगठन के अनुशासन को खंडित किया व पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवँ पदाधिकारियों की सतत समझाइस के बाद भी जिला और प्रदेश संगठन की अनुमति के बिना आंदोलन और प्रदर्शन जैसे कार्यक्रम किये और वर्तमान में उनके आरटीओ जबलपुर के विरुद्ध आंदोलन का नेतृत्व किया जा रहा है|

उन्होंने बताया कि इस आंदोलन की अनुमति संगठन से उन्होंने नही ली है और उनके द्वारा संगठन के अनुशासन को भंग करने को प्रदेश संगठन ने गंभीरता से लिया जिस पर संभागीय संगठन मंत्री शैलेन्द्र बरुआ जी ने निर्देशित किया कि श्री बब्बू जी से इसका स्पष्टीकरण लिया जाए। संगठन के निर्देश पर पूर्व मंत्री हरेन्द्रजीत सिंह बब्बू को तीन दिन में कारण बताने का नोटिस जारी किया गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews