
जबलपुर, संदीप कुमार| जबलपुर (Jabalpur) के गोहलपुर इलाके में एल्युमिनियम कारखाने में अचानक आग (Fire) लग गई। आग लगने की सूचना पर गोहलपुर पुलिस के साथ फायर ब्रिगेड (Fire Brigade) की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
आग लगने का कारण स्पष्ट नही हो पाया। वही आशंका जताई जा रही है कि घटना में लाखों का नुकसान हुआ है। गोहलपुर इलाके में बधाइयां मोहल्ले में एलुमिनियम मार्ट के कारखाने में अचानक आग भड़क उठी। शेखर सोनी के इस कारखाने में आग लगते ही अफरा-तफरी मच गई।
मौके पर गोहलपुर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।आगजनी में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हो पाई लेकिन आशंका जताई जा रही है कि इस आगजनी की घटना में लाखों का नुकसान हो सकता है
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

