Hindi News

जबलपुर में बुजुर्ग किसान की वीभत्स हत्या, सिर धड़ से अलग कर ले गए आरोपी

Written by:Harpreet Kaur
Published:
जबलपुर में बुजुर्ग किसान की वीभत्स हत्या, सिर धड़ से अलग कर ले गए आरोपी

जबलपुर, संदीप कुमार। गांव के बाहर खेत मे रखवाली कर रहे 50 साल के बुजुर्ग किसान की अज्ञात हत्यारो ने हत्या कर दी, घटना के बाद से पूरे गाँव मे हड़कंप मचा हुआ है, इधर इस सनसनीखेज वारदात के बाद तिलवाराघाट थाना पुलिस की टीम सहित डॉग स्क्वायड और एफएसएल की टीम मौके पर पहुँच हत्यारो की तलाश में जुट गई है।

भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष के नामों की घोषणा, देखिए जारी सूची

मृतक बुजुर्ग का नाम गया प्रसाद बताया जा रहा है कि जो कि अपने खेत मे झोपड़ी बनाकर रहा करता था, आम तौर पर ज्यादातर समय बुजुर्ग खेत मे ही रहा करता था, सूत्रों के मुताबिक आज दोपहर किसी से गया प्रसाद का विवाद हुआ था, अंदेशा जताया जा रहा है कि संभवता उन्ही लोगो ने हत्या की होगी, हत्यारो ने जघन्य हत्याकांड को अंजाम देते हुए धड़ को जहाँ मौके पर छोड़ दिया है तो वही सिर अपने साथ ले गए है।

दोस्ती को बना दिया मिसाल, आखिरी सांस तक नहीं छोड़ा हाथ

तिलवाराघाट थाना पुलिस के स्टाफ के साथ डॉग स्क्वायड की टीम भी मौके पर पहुँच गई है, पुलिस अंदेशा जता रही है कि हो सकता है कि गया प्रसाद की हत्या जमीन को लेकर की गई है, चूँकि मृतक के पास अच्छी खासी जमीन थी, पुलिस बुजर्ग के धड़ के पास कटे हुए सिर की तलाश कर रही है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Harpreet Kaur
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews