कोरोना से नहीं अन्य बीमारी से हुुई थी तीसरी मौत, जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना से केवल 2 मौत की पुष्टि

कोरोना से नहीं अन्य बीमारी से हुुई थी तीसरी मौत, जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना से केवल 2 मौत की पुष्टि

जबलपुर/संदीप कुमार

जबलपुर जिले में कोरोना वायरस से मौत की संख्या तीन नहीं बल्कि दो है, क्योंकि सोमवार सुबह विजय नगर निवासी आर.के पांडे की मौत कोरोना वायरस से नहीं बल्कि अन्य बीमारी से हुई है। जबलपुर स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर यह सूचना आम की है।

कई गंभीर बीमारियों से ग्रसित थे आर के पांडे
विजय नगर निवासी आर के पांडे को कई गंभीर बीमारियां थी। उच्च रक्तचाप, मधुमेह के साथ-साथ उनके कूल्हे की हड्डी भी टूट गई थी जिसके चलते लगातार उनकी हालत भी गंभीर हो रही थी।बें गलरू से आने के बाद उन्हें मेडिकल कालेज में भर्ती किया गया जहाँ पूर्व से ही पांडेय पैर में फ़्रैक्चर, ओबसट्रकटिव यूरो पैथी, उच्च रक्तचाप से ग्रसित थे तथा फ़्रैक्चर के कारण चल फिर सकने में असमर्थ थे।

मेडिकल कॉलेज ने स्व पांडे के विषय मे जारी किया नया बुलेटिन
स्वास्थ्य विभाग की मानें तो विजय नगर निवासी आर.के पांडे के निधन को कोरोना वायरस के संक्रमण हुई मृत्यु में शामिल नहीं किया जायेगा । उनकी मृत्यु के पहले लिये गये सेम्पल की परीक्षण रिपोर्ट में उन्हें निगेटिव पाया गया था इसलिए उन्हें कोरोना से स्वस्थ हो चुके व्यक्तियों की श्रेणी में शामिल किया जायेगा। इस तरह जबलपुर में कोरोना वायरस से मृत्यु के अभी तक दो मामले ही दर्ज हुए हैं। इसमें शायदा बेगम एवं समसुन्निशा शामिल हैं।

जबलपुर में अभी तक कोरोना वायरस के 105 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं जबकि दो लोगो की मौत हुई है, वही 12 केस स्वास्थ्य होकर अपने घर जा चुके है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews