
Jabalpur Crime News : जबलपुर स्टेशन के बाहर से वाहन चोरी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया। जब एक शातिर वाहन चोर चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। बता दें कि घटना जबलपुर के मुख्य रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर 6 के बाहर की है। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
घटना सीसीटीवी में कैद
वीडियो में चोरी का लाइव देखा जा सकता है। बता दें कि इससे पहले भी स्टैंड के बाहर कैंटीन के पास से दो तीन गाड़ियां और भी चोरी हो चुकी है। ऐसी घटना के कारण लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे के आधार पर चोर की तलाश कर रही है। जल्द ही आरोपी चोर के पकड़ने की संभावना है।
[dgv_vimeo_video id=”853931363″]
जबलपुर रेलवे स्टेशन पर चोरों के हौसले बुलंद होते नजर आ रहे हैं। आए-दिन यहां चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। बता दें कि यह पहली घटना नहीं है जब ऐसे मामले सामने आए हैं बल्कि इससे पहले भी ऐसे वारदातों को अंजाम दिया जा चुका है। पिछले कुछ समय पहले ही आरपीएफ ने जबलपुर जिल के भिटौनी रेलवे स्टेशन पर पटरी चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

