शहर में मगरमच्छ घुसने से मचा हड़कंप, लोगों में दहशत

शहर में मगरमच्छ घुसने से मचा हड़कंप, लोगों में दहशत

जबलपुर,संदीप कुमार। बारिश के समय जबलपुर (jabalpur) शहर में मगरमच्छों ने गांव को छोड़ शहर में डेरा डाल लिया है। रांझी, खमरिया,घाना,मानेगांव के बाद अब वार्ड नंबर 73 परशुराम में मगरमच्छ के झुंड ने डेरा डाल रखा है जिसके चलते स्थानीय लोगों में खासा डर बना हुआ है। मंगलवार की रात से अभी तक मगरमच्छ को निकालने के लिए वन विभाग की टीम प्रयासरत है पर नाकाम साबित हो रही है।

यह भी पढ़े…WHO का चौंकाने वाला खुलासा, इस बीमारी से हर 2 सेकंड में हो रही है एक व्यक्ति की मौत

नगर निगम के परशुराम वार्ड क्रमांक 73 से लगी कॉलोनी में अचानक ही मगरमच्छों ने डेरा डाल दिया है। रहवासियों का कहना है कि अब बच्चे-महिलाएं घरों से निकलने में डरने लगे हैं। हालांकि स्थानीय लोगों ने मगरमच्छ के होने की सूचना तुरंत ही वन विभाग को दी, जिसके बाद मौके पर अमला पहुंचा पर पानी अधिक होने के कारण मगरमच्छ को नहीं पकड़ जा सका।

यह भी पढ़े…Neemuch News : टोल नाके पर अज्ञात बदमाशों ने की तोड़फोड़, कर्मचारी को भी पीटा, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात

स्थानीय लोगों का कहना है कि मगरमच्छ जो कि 5 से 6 फुट लंबा है वह अपने झुंड के साथ अंधेरे में खेत के बीच घूमते हुए देखा गया, कुछ लोगों ने मगरमच्छ को भगाने की कोशिश की तो वह खेत में जा घुसा। स्थानीय लोगों ने वन विभाग के अमले को इसकी सूचना दी जिसके बाद मौके पर पहुंचा वन विभाग के अमले ने तकरीबन 2 घंटे तक अंधेरे में मगरमच्छ को तलाश करने की कोशिश की पर वह नहीं मिला। स्थानीय लोग बताते हैं कि कॉलोनी में मगरमच्छ आ जाने के चलते यहाँ रहने वाले लोंगों में दहशत बानी हुई है लोग अब अपने घर से बाहर निकलना बंद कर दिए हैं। जिस खेत में मगरमच्छ घुसे हैं वहां पर पानी भी है लिहाजा ऐसे में मगरमच्छ को तलाश करने में वन विभाग की टीम को काफ़ी समस्या आ रही है।

[dgv_vimeo_video id=”752134154″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews